Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुल्तानपुर में युवती ने चूहेमार दवा पीकर वीडियो किया पोस्ट:मेटा अलर्ट पर पुलिस ने 15 मिनट में बचाई जान, अफेयर में सुसाइड की कोशिश

    3 hours ago

    1

    0

    सुल्तानपुर के जयसिंहपुर में एक 19 वर्षीय युवती ने चूहेमार दवा का घोल पीकर इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया। वीडियो के साथ "भगवान जी बुला लो अपने पास" टेक्स्ट लिखा था। इस घटना के संबंध में 19 मार्च की शाम 06:55 बजे मेटा कंपनी ने पुलिस महानिदेशक स्थित सोशल मीडिया सेंटर को ईमेल के जरिए अलर्ट भेजा। पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने इस अलर्ट पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। मेटा कंपनी द्वारा भेजे गए अलर्ट का संज्ञान लेते हुए, मुख्यालय के सोशल मीडिया सेंटर ने प्राप्त मोबाइल नंबर के आधार पर युवती की लोकेशन का पता लगाया और सुल्तानपुर पुलिस को इसकी जानकारी दी। मुख्यालय से मिली सूचना और लोकेशन के आधार पर, थाना जयसिंहपुर के उप निरीक्षक, महिला उप निरीक्षक और अन्य पुलिसकर्मी मात्र 15 मिनट के भीतर युवती के घर पहुंच गए। पुलिसकर्मियों ने परिजनों के साथ युवती के कमरे में प्रवेश किया, जहाँ उन्हें पानी की बोतल, चूहेमार दवा का पैकेट और एक ग्लास मिला। युवती उस समय तेजी से हाँफ रही थी। पुलिसकर्मियों ने तत्काल परिजनों के सहयो से युवती को प्राथमिक उपचार दिया और उसे नजदीकी अस्पताल ले गए। अस्पताल में चिकित्सकों ने युवती का उपचार किया और उसे घर भेज दिया, जिसके बाद उसकी हालत सामान्य हो गई। युवती के सामान्य होने पर पुलिसकर्मियों ने उससे पूछताछ की। युवती ने बताया कि वह इंटर पास है और एक निजी नौकरी करती है। पिछले लगभग दो साल से वह अपनी रिश्तेदारी के एक लड़के से प्रेम करती है और दोनों शादी करना चाहते हैं। हालांकि, लड़के के परिवार वाले इस शादी के लिए तैयार नहीं हैं। इसी कारण युवती काफी समय से मानसिक तनाव में थी, जिससे उसके मन में आत्महत्या का विचार आया और उसने यह कदम उठाया। पुलिसकर्मियों ने समय पर पहुँचकर युवती को आत्महत्या करने से रोका और उसकी काउंसलिंग की। युवती ने भविष्य में ऐसी गलती न करने का आश्वासन दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में पत्नी की हत्या करने वाला पति अरेस्ट:पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोटों का खुलासा, दूसरा आरोपी फरार; तलाश जारी
    Next Article
    मंत्री बोले-पिछली सरकारों ने युवाओं के हाथ में तमंचा पकड़ाया:भाजपा सरकार ने लैपटॉप दिया, प्रभारी मंत्री सैनी से सरकार की उपलब्धियां गिनाईं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment