Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुल्तानपुर में युवक के आधार-पैनकार्ड का दुरुपयोग:नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी, FIR दर्ज, छत्तीगढ़ का है आरोपी

    3 hours ago

    2

    0

    सुल्तानपुर के कोतवाली नगर क्षेत्र में नौकरी दिलाने के बहाने एक युवक के आधार कार्ड, पैन कार्ड और सिम कार्ड जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेजों का कथित तौर पर दुरुपयोग किया गया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने छत्तीसगढ़ निवासी एक व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। काशीराम कॉलोनी, अमहट निवासी रितिक सोनी ने पुलिस को बताया कि 12 मार्च को उनकी मुलाकात दुर्ग, छत्तीसगढ़ के सेहजप्रित सिंह से हुई थी। सेहजप्रित ने रितिक को नौकरी दिलाने का झांसा दिया और विश्वास जीतने के लिए उनके बैंक खाते में 8,000 रुपये भी जमा कराए। नौकरी की प्रक्रिया पूरी करने के बहाने आरोपी सेहजप्रित सिंह ने रितिक से उनका आधार कार्ड, पैन कार्ड, व्यक्तिगत फोटो, मोबाइल सिम कार्ड और बैंक पासबुक ले ली। पीड़ित रितिक के अनुसार, आरोपी ने उनके दस्तावेजों का इस्तेमाल बैंक खाते खुलवाने और उनमें जालसाजी करने के लिए किया। रितिक को बाद में पता चला कि सेहजप्रित सिंह ने शुभम कुमार जैसे अन्य लोगों को भी इसी तरह ठगा है। आरोपी इन दस्तावेजों का उपयोग ऑनलाइन धोखाधड़ी और ठगी की अन्य गतिविधियों में कर रहा था। जब रितिक ने अपने दस्तावेज वापस मांगे, तो आरोपी ने फोन पर अभद्र भाषा का प्रयोग किया और उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। कोतवाली नगर पुलिस ने 06 अप्रैल को प्राथमिकी दर्ज की। आरोपी सेहजप्रित सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी, प्रतिरूपण द्वारा धोखाधड़ी, जालसाजी, कूट रचित दस्तावेजों का उपयोग, दस्तावेजों की जालसाजी से संबंधित धाराओं और शांति भंग करने के इरादे से अपमान व आपराधिक धमकी के तहत मामला पंजीकृत किया गया है। इस मामले की जांच उपनिरीक्षक पंकज कुमार को सौंपी गई है। थाना प्रभारी संदीप कुमार राय ने पुष्टि की है कि मामले में नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फिरोजाबाद में छेड़छाड़ के दो दोषियों को सजा:एक को 7 साल, दूसरे को 3 साल की जेल, महिला का नहाते समय वीडियो बनाकर वायरल किया था
    Next Article
    रनियां में फैक्ट्रियों की राख से प्रदूषण:खुलेआम फेंकी जा रही राख, कानपुर देहात में लोगों की शिकायतें अनसुनी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment