Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुल्तानपुर में वर्दी पहनते समय इंस्पेक्टर को लगी गोली:थाने के कमरे में रिवॉल्वर से फायरिंग, बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर

    5 hours ago

    2

    0

    सुल्तानपुर में अखंड नगर थाने में रविवार को प्रभारी निरीक्षक अरुण द्विवेदी गोली लगने से घायल हो गए। इंस्पेक्टर वर्दी पहन रहे थे, तभी अचानक उनकी निजी रिवॉल्वर चल गई। गोली उनके कंधे में लगी। सूचना मिलते ही सीओ कादीपुर थाने पहुंचे। घायल इंस्पेक्टर को पुलिस की गाड़ी से जिला अस्पताल न ले जाकर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के रास्ते मेडिकल कॉलेज लखनऊ ले जाया गया। इंस्पेक्टर अरुण कुमार द्विवेदी कुछ महीने पहले सुल्तानपुर नगर कोतवाली के प्रभारी पद से हटाए गए थे। उन्हें एक बहुचर्चित डकैती कांड के बाद इस पद से हटाया गया था।इससे पहले, वह अमेठी जनपद से स्थानांतरित होकर सुल्तानपुर के कुड़वार थाने में पहली बार प्रभारी बने थे। वहीं घटना के बाद मीडिया से लेकर पब्लिक तक की थाना परिसर में इंट्री पर रोक लगा दी गई है। असहले का ट्रिगर कैसे दबा इस पर अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं। घटना की सूचना के बाद एसपी चारू निगम मौके पर पहुंची। बताया जा रहा डीआईजी अयोध्या भी किसी समय घटनास्थल पर पहुंच सकते हैं। एसपी ने बताया- 32 बोर के लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली लगी है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। इंस्पेक्टर को लखनऊ बेहतर इलाज के लिए ले जाया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मंत्री नितिन अग्रवाल ने 2027 चुनाव का दिया संकेत:बरेली में बोले- सपा के कार्यकाल में माफियाओं को संरक्षण मिला
    Next Article
    अयोध्या में 14-15 साल की किशोरियों को लगेगी HPV वैक्सीन:8000 डोज मिले, सर्वाइकल कैंसर के मामलों में कमी आएगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment