Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुल्तानपुर में SI समेत चार पुलिसकर्मियों पर केस दर्ज:CJM कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई, ई-रिक्शा चालक ने लगाया था लूट-मारपीट का आरोप

    2 hours ago

    1

    0

    सुल्तानपुर में CJM नवनीत सिंह के आदेश पर चार पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इन पर एक ई-रिक्शा चालक ने लूटपाट, मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली नगर के चौक घंटाघर निवासी ई-रिक्शा चालक आकाश तिवारी ने न्यायालय में शिकायत दर्ज कराई थी। उनके अनुसार, 13 मार्च 2025 की रात लगभग 10:30 बजे कुड़वार नाका पर कोतवाली नगर पुलिस ने उन्हें रोका और ई-रिक्शा खड़ा करवा लिया। पुलिसकर्मियों ने उनसे गाड़ी के कागजात लेकर कोतवाली आने को कहा। आकाश तिवारी जब पैदल कोतवाली पहुंचे और बताया कि कागजात घर पर हैं, तो वहां मौजूद एक कांस्टेबल ने उनसे 2500 रुपये और मोबाइल जमा करवा लिया। उन्हें बताया गया कि सुबह कागजात दिखाकर अपना मोबाइल और पैसे ले जाना। अगले दिन, 14 मार्च 2025 को रात 8:00 बजे जब आकाश कोतवाली गए, तो एक महिला कांस्टेबल ने उन्हें बताया कि पैसे और मोबाइल दीवान संजय सोनकर को दे दिए गए हैं। आकाश ने जब दीवान संजय सोनकर से अपने पैसे और मोबाइल मांगे, तो उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी सामान ले गई है। आकाश ने बताया कि उनकी शादी नहीं हुई है। इसके बाद दीवान संजय सोनकर और चौकी इंचार्ज घंटाघर शिवानंद यादव (जो वर्तमान में एसओजी प्रभारी हैं) ने कथित तौर पर उनके साथ मारपीट की और गाली-गलौज करते हुए फर्जी मुकदमे में फंसाने तथा जेल भेजने की धमकी दी। आकाश का आरोप है कि यह पूरी घटना कोतवाली के सीसीटीवी फुटेज में दर्ज है। पीड़ित आकाश तिवारी ने बताया कि वह निराश होकर घर लौट आए। उन्होंने कई बार कोतवाली के चक्कर लगाए, लेकिन हर बार उन्हें गाली देकर भगा दिया जाता रहा। इसके बाद उन्होंने 24 मार्च 2025 और 7 अप्रैल 2025 को पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने 29 मार्च 2025 को मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन के पोर्टल पर भी शिकायत की, पर वहां से भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। थक-हारकर आकाश ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, जिसके बाद CJM ने मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शिक्षा सामाजिक परिवर्तन की कुंजी:जौनपुर में प्रो. प्रमोद यादव बोले, महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर पूर्वांचल विश्वविद्यालय में कार्यक्रम
    Next Article
    सीतापुर में दो बाइकों की भिड़ंत, तीन लोग गंभीर घायल:ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा, विद्युतकर्मी समेत दो लखनऊ रेफर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment