Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर ठेकेदार की मौत:नींद आने के कारण बुलेट डिवाइडर से टकराई, दो मिस्त्री गंभीर घायल

    2 hours ago

    1

    0

    सुल्तानपुर जिले में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह एक सड़क हादसे में एक ठेकेदार की मौत हो गई, जबकि दो मिस्त्री गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना दोस्तपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत माइलस्टोन 165 पर हुई, जब एक बुलेट मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। कादीपुर के सीओ विनय गौतम ने बताया कि मृतक की पहचान गोरखपुर के रामपुर मोतीराम अड्डा निवासी आमिर खान (33) पुत्र आमीन के रूप में हुई है। वह पेशे से ठेकेदार थे। उनके साथ बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार दो अन्य लोग सागर गुप्ता (पुत्र अजय कुमार) और अर्पित मिश्रा (पुत्र श्याम किशोर मिश्रा) गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सागर और अर्पित दोनों उन्नाव के बांगरमऊ के निवासी हैं और पेशे से मिस्त्री हैं। पुलिस के अनुसार, आमिर अपने दोनों साथियों के साथ गोरखपुर से उन्नाव के बांगरमऊ जा रहे थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बुलेट मोटरसाइकिल चालक को नींद की झपकी आने के कारण बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस भीषण टक्कर में आमिर की मौके पर ही मौत हो गई। उनके दोनों साथी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) दोस्तपुर में भर्ती कराया गया। घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए अंबेडकरनगर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मामले में आवश्यक विधिक कार्यवाही कर रही है। जानकारी के अनुसार, तीनों करीब दो सप्ताह पहले बांगरमऊ से गोरखपुर काम करने गए थे और वापस अपने घर लौट रहे थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जन्नतुल बकी मजारों के पुनर्निर्माण की मांग:उन्नाव में शिया समुदाय ने भारत सरकार से हस्तक्षेप की मांग की
    Next Article
    लखनऊ में कल से फिर होगी बारिश:6 डिग्री तक गिरेगा पारा; सुबह से मौसम साफ, निकली तेज धूप; यलो जोन में AQI

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment