Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुल्तानपुर में नर्सिंग छात्रा को जान से मारने की धमकी:एसपी के आदेश पर FIR दर्ज, पुराने छेड़खानी मामले में समझौता न करने का आरोप

    2 hours ago

    2

    0

    सुल्तानपुर में एक नर्सिंग छात्रा को पुराने छेड़खानी मामले में समझौता न करने पर जान से मारने की धमकी दी गई है। छात्रा की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक के आदेश के बाद धनपतगंज थाने में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पीड़िता हर्ष नर्सिंग कॉलेज की जीएनएम तृतीय वर्ष की छात्रा है और धनपतगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी है। आरोपी की पहचान धनपतगंज थाना क्षेत्र के ग्राम राघवपुर निवासी आलोक यादव पुत्र मनमोहन यादव के रूप में हुई है। छात्रा ने आरोप लगाया है कि आरोपी आलोक यादव उसे कॉलेज आते-जाते समय अक्सर परेशान करता था। इस संबंध में उसने पहले भी आलोक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें चार्जशीट भी दाखिल हो चुकी है। हाल ही में, जब छात्रा जिला चिकित्सालय सुल्तानपुर में अपनी ट्रेनिंग कर रही थी, तब आरोपी आलोक यादव वहां पहुंचा। उसने छात्रा के साथ आने वाली उसकी सहपाठियों से उसके वार्ड के बारे में पूछताछ की और छात्रा की रेकी की। इसके बाद, 25 अप्रैल की सुबह करीब 6:50 बजे, जब छात्रा चौराहे के पास पहुंची, तो आरोपी आलोक यादव ने उसे घेर लिया। आरोप है कि उसने छात्रा को धमकी दी कि यदि वह पुराने मामले में समझौता नहीं करती है, तो उसे और उसके परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। स्थानीय थाने से प्रभावी कार्रवाई न होने पर पीड़िता ने सुल्तानपुर के पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई। एसपी के निर्देश पर 27 अप्रैल को थाना धनपतगंज में आरोपी आलोक यादव के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कार ड्राइवर की गोली मारकर की थी हत्या:शाहजहांपुर में तमंचे से स्टंट का विरोध करने पर दोस्तों ने मारी गोली, चार गिरफ्तार
    Next Article
    इटावा में निजी अस्पताल में मारपीट का मामला गरमाया:सपा-भाजपा पीड़ित के साथ आईएमए ने निष्पक्ष जांच की मांग की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment