Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इटावा में निजी अस्पताल में मारपीट का मामला गरमाया:सपा-भाजपा पीड़ित के साथ आईएमए ने निष्पक्ष जांच की मांग की

    2 hours ago

    2

    0

    इटावा के सिविल लाइन क्षेत्र स्थित ओम नवजीवन अस्पताल में कथित मारपीट का मामला गरमा गया है। एक मामूली विवाद के बाद दंपती और बच्चों से मारपीट का आरोप है। इस घटना में अब राजनीतिक दल और मेडिकल एसोसिएशन आमने-सामने आ गए हैं। पीड़ित पक्ष के समर्थन में भाजपा के बाद अब समाजवादी पार्टी (सपा) भी उतर आई है। रविवार को भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की थी। सोमवार को सपा जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य के नेतृत्व में पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल कचौरा रोड स्थित पीड़ित राजकुमार के घर पहुंचा। उन्होंने घायल महिलाओं और बच्चों का हालचाल जाना और घटना की निंदा की। सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि अस्पताल के डॉक्टरों और स्टाफ ने दंपती व बच्चों को लाठी-डंडों और बेल्ट से बुरी तरह पीटा। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि आरोपियों के खिलाफ सख्त धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तुरंत गिरफ्तारी की जाए और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाए। दूसरी ओर, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने डॉक्टरों का पक्ष लेते हुए आरोपों को गलत बताया है। आईएमए अध्यक्ष डॉ. डीके दुबे ने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो एकतरफा है और पूरी घटना को सही तरीके से नहीं दिखाता। अस्पताल संचालक डॉ. शिव ओम वर्मा के अनुसार, विवाद तब शुरू हुआ जब आरोप लगाने वाले पक्ष ने अस्पताल के बाहर उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। विरोध करने पर विवाद बढ़ गया। इसके बाद एक शादी समारोह से आए 60-70 लोग अस्पताल में घुस आए और तोड़फोड़ व हमला किया। डॉ. वर्मा ने बताया कि बचाव में गार्ड और स्टाफ ने कार्रवाई की थी और पुलिस को पहले ही सूचना दे दी गई थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुल्तानपुर में नर्सिंग छात्रा को जान से मारने की धमकी:एसपी के आदेश पर FIR दर्ज, पुराने छेड़खानी मामले में समझौता न करने का आरोप
    Next Article
    दालमंडी में 16 मकानों को जर्जर भवन की नोटिस:नगर निगम में जमा करने होंगे जरूरी दस्तावेज, पहले भी 23 मकान तोड़ गए हैं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment