Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कार ड्राइवर की गोली मारकर की थी हत्या:शाहजहांपुर में तमंचे से स्टंट का विरोध करने पर दोस्तों ने मारी गोली, चार गिरफ्तार

    2 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में एक कार ड्राइवर की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी दोस्त हैं। ड्राइवर का शव पुवायां थाना क्षेत्र के एक खेत में कार के अंदर मिला था। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने कार में तमंचे से स्टंट करने का प्रयास किया था, जिसका ड्राइवर कुलदीप ने विरोध किया। इसी बात से गुस्साए मुख्य आरोपी अर्जुन ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर ड्राइवर कुलदीप को गोली मार दी। मृतक कुलदीप शहर के मोहल्ला दलेलगंज के निवासी थे और अपनी कार बुकिंग पर चलाते थे। आरोपी अर्जुन ने अपने परिवार की शादी में जाने के लिए कुलदीप की कार बुक की थी। कुलदीप खुद कार चलाकर अर्जुन और उसके दोस्तों अमन, सचिन और कौशल उर्फ नन्हे को पुवायां थाना क्षेत्र में ले गया था। रविवार रात शादी में जाने के बाद सोमवार सुबह पुवायां क्षेत्र के एक खेत में कुलदीप का शव कार के अंदर मिला। उनकी पीठ के ऊपरी हिस्से में गोली लगी थी और कार का गेट खुला था। घटना के खुलासे के लिए एसपी सौरभ दीक्षित ने टीमें गठित कीं। मृतक के परिवार की तहरीर पर चारों दोस्तों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान मुख्य आरोपी अर्जुन ने पुलिस को बताया कि वे चारों दोस्त कार में बैठे थे। वह शादी में रौब दिखाने के लिए एक तमंचा भी ले गया था। कार में तमंचे से स्टंट करते समय ड्राइवर कुलदीप ने इसका विरोध किया, जिससे गुस्सा होकर उसने ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर कुलदीप की गोली मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। कार के अंदर पीछे वाली सीट के नीचे से पुलिस ने तमंचा बरामद किया था। उसी तमंचे से कुलदीप को गोली मारी गई थी। गोली ड्राइवर की सीट के पीछे से मारी गई थी। यही वजह थी कि गोली सीट को चीरते हुए कुलदीप के पीठ के उपरी हिस्से में लगी थी। जांच में ये भी सामने आया कि भागने के बजाए आरोपी अगर कुलदीप को समय रहते अस्पताल ले आते तो शायद उसकी जान बच जाती।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में 4 डिग्री गिरा तापमान, चल रही पूरबा हवा:दिन में गर्मी बढ़ाएगी चटक धूप; 28 अप्रैल से लू से मिलेगी राहत
    Next Article
    सुल्तानपुर में नर्सिंग छात्रा को जान से मारने की धमकी:एसपी के आदेश पर FIR दर्ज, पुराने छेड़खानी मामले में समझौता न करने का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment