Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुल्तानपुर में मदरसे के छात्र ने मस्जिद में किया सुसाइड:कमरे में पंखे से लटकता मिला शव, जुमा की नमाज के बाद लौटा था

    2 hours ago

    1

    0

    सुल्तानपुर में शुक्रवार शाम मदरसे के 14 साल के छात्र ने मस्जिद के कमरे में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। छात्र जुमा की नमाज के बाद वह घर लौटा था और फिर दोबारा मस्जिद आया था। मस्जिद आए लोगों ने शव लटका देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने लोगों से मामले की जानकरी ली। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अभी पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस जांच कर रही है। मामला चांदा कोतवाली क्षेत्र का है। अब जानिए पूरा मामला… तातोमुरैनी गांव निवासी नौशाद का बेटा रेहान शुक्रवार दोपहर जुमा की नमाज अदा करने मस्जिद आया था। लोगों ने बताया, नमाज के बाद सभी अपने घरों को लौट गए थे। रेहान भी घर चला गया था। कुछ देर बाद वह दोबारा मस्जिद पहुंचा। कमरे के अंदर पंखे में रस्सी का फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। शाम करीब 4 बजे असर की नमाज अदा करने के लिए जब ग्रामीण दोबारा मस्जिद पहुंचे, तो उन्होंने रेहान का शव पंखे से लटका हुआ पाया। इस घटना से गांव में हड़कंप मच गया और सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष मस्जिद के पास जमा हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच करते हुए ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतरवाया। पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। बताया गया है कि जिस परिसर में मस्जिद है, उसी के ठीक सामने मदरसा दारुल उलूम गुलशन-ए रजा व बरकात भी स्थित है। रेहान इसी मदरसे में कक्षा छह का छात्र था, हालांकि शुक्रवार को मदरसे में अवकाश था। रेहान के परिवार में एक बड़ा भाई दानिश (16) और एक बहन फलक (8) है। उसके पिता नौशाद मुंबई में नौकरी करते हैं। सीओ लंभुआ ऋतिक कपूर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का सही पता चल सकेगा। पुलिस मस्जिद और मदरसे के मौलाना से भी पूछताछ कर रही है। ----------------- यह खबर भी पढ़ें….. महिला से छेड़खानी करने वाले का एनकाउंटर:मुरादाबाद पुलिस ने पैर में मारी गोली, उम्र-45 साल, लेडीज टेलर है आरोपी मुरादाबाद में बुर्का पहने महिला से सुनसान गली में छेड़खानी करने वाले 45 साल के आरोपी नौशाद का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया। उसके बाएं पैर में गोली लगी है। गुरुवार रात 11 बजे पुलिस ने उसे घेरा तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके बाएं पैर में गोली लग गई। फिलहाल, उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। मुठभेड़ शहर की जामा मस्जिद के पास हुई। आरोपी लेडीज टेलर है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ललितपुर में बाइक की टक्कर के बाद बवाल:उलाहना देने पहुंचे परिजनों पर फेंका मिर्च पाउडर, दोनों पक्षों पर कार्रवाई
    Next Article
    लखनऊ में मदरसों की जांच पर आपत्ति:पाठ्यक्रम में बदलाव पर चर्चा, टीचर्स बोले-कैशलेस इलाज का फायदा मिले

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment