Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुल्तानपुर में गौतस्करी गिरोह के 3 सदस्य मुठभेड़ में गिरफ्तार:एक घायल, अवैध हथियार बरामद; दो दिन पूर्व पुलिस की लापरवाही से आठ को मिली थी जमानत

    1 hour ago

    2

    0

    सुल्तानपुर में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गौतस्करी गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। जवाबी फायरिंग में एक आरोपी घायल हो गया। आरोपियों के पास से अवैध तमंचे और कारतूस बरामद हुए हैं। इस दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक आरोपी घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले गोसाईंगंज पुलिस की लापरवाही के चलते आठ गौमांस तस्करों को अदालत से जमानत मिल गई थी। इस मामले ने तूल पकड़ा तो पुलिस अधीक्षक ने इंस्पेक्टर राम आशीष उपाध्याय समेत तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए थे। इसके बाद पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए कार्रवाई तेज की। गोकशी करने वाला गिरोह इलाके में सक्रिय इसी क्रम में पुलिस को टाटियानगर चौराहे के पास मुखबिर से सूचना मिली कि गोकशी करने वाला गिरोह इलाके में सक्रिय है और इटकौली से सिरवारा की ओर जाने वाला है। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी करने लगे। कुछ देर बाद एक बाइक पर तीन संदिग्ध आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन वे भागने लगे। इसी दौरान उनकी बाइक फिसल गई। इसके बाद आरोपियों ने पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में दो राउंड फायर किए। थोड़ी देर बाद आरोपियों की तरफ से कराहने की आवाज सुनाई दी। पुलिस ने सतर्कता के साथ आगे बढ़कर तीनों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मो. अफरोज (निवासी सिरवारा शरीफपुर), मो. गुलफाम उर्फ मो. इमरान (निवासी सिरवारा) और आजाद (निवासी फतेहपुर संगत) के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान मो. अफरोज के पास से एक .315 बोर का अवैध तमंचा और दो खोखा कारतूस, मो. गुलफाम उर्फ मो. इमरान के पास से एक .315 बोर का तमंचा तथा आजाद के पास से एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। घायल आरोपी को इलाज के लिए सीएचसी जयसिंहपुर ले जाया गया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस के अनुसार, मो. अफरोज पर नौ और मो. गुलफाम उर्फ मो. इमरान पर चार आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    PWD विभाग बजट का 85% ही खर्च कर सका:3,235 पुलों का निर्माण किया, 50 किमी लंबी मॉडल सड़कें भी बनाई
    Next Article
    गाजीपुर में लटके तार देख भड़के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा:MD को फोनकर बोले- लगता है अधिकारी RDSS का पैसा खा गए; सस्पेंड करिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment