Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुल्तानपुर में AAP ने बिजली दफ्तर को जूतों से पीटा:स्मार्ट मीटर के विरोध में प्रदर्शन, राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा

    3 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश में स्मार्ट मीटरों को लेकर बढ़ते विवाद के बीच आम आदमी पार्टी (AAP) ने सुल्तानपुर में रविवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बिजली दफ्तर को चप्पल-जूतों से पीटकर अपना विरोध दर्ज कराया। AAP जिलाध्यक्ष एडवोकेट सुरेश चंद्र के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बिजली विभाग और प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला। ्पार र्टी ने स्मार्ट मीटरों को "जनता की जेब पर डकैती" करार दिया। पार्टी ने राज्यपाल को एक ज्ञापन भी भेजा है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि स्मार्ट मीटर के नाम पर उपभोक्ताओं का आर्थिक शोषण हो रहा है। उपभोक्ताओं का कहना है कि जहां पहले बिजली का बिल लगभग ₹1500 आता था, वहीं स्मार्ट मीटर लगने के बाद यह ₹6000 से ₹7000 तक पहुंच गया है। मीटरों में गलत रीडिंग और पारदर्शिता की कमी को लेकर जनता में भारी रोष है। प्रीपेड व्यवस्था के तहत एडवांस भुगतान के बावजूद भीषण गर्मी में 10-12 घंटे की अघोषित बिजली कटौती हो रही है, जिससे उपभोक्ता परेशान हैं। पार्टी ने 3 मई को पूर्व घोषित प्रदेशव्यापी प्रदर्शन के तहत जिला विद्युत उपकेंद्रों पर स्मार्ट मीटर की प्रतीकात्मक तस्वीरें भी जलाईं। कार्यकर्ताओं ने इस व्यवस्था को "जनविरोधी" बताते हुए तत्काल सुधार की मांग की। आम आदमी पार्टी ने मांग की है कि स्मार्ट मीटर के नाम पर हो रही "खुली लूट" को तुरंत रोका जाए। पार्टी ने स्मार्ट मीटर परियोजना की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच, दोषी अधिकारियों व संबंधित बिजली कंपनियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और उपभोक्ताओं व किसानों के लिए पारदर्शी व न्यायसंगत बिलिंग व्यवस्था लागू करने की मांग की। ज्ञापन सौंपने वालों में जिला महासचिव राम विलास तिवारी के साथ कुलदीप यादव, पूनम, हेमराज और राकेश सिंह जैसे प्रमुख पदाधिकारी शामिल थे। AAP ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने जल्द ही इन विसंगतियों को दूर नहीं किया और जनता को राहत नहीं दी, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोंडा पुलिस ने अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह का खुलासा किया:पांच चोरी की बाइक के साथ तीन गिरफ्तार, दो आरोपी फरार
    Next Article
    परिवार परामर्श केंद्र ने सुलझाए 5 विवाद:बलरामपुर में पति-पत्नी के बीच मतभेद खत्म, रिश्तों में लौटीं खुशियां

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment