Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सलेमपुर स्टेशन पर युवक की पिटाई, वीडियो वायरल:जीआरपी ने जांच शुरू की, आरोपियों की तलाश जारी

    12 hours ago

    1

    0

    देवरिया जिले के सलेमपुर रेलवे स्टेशन पर एक युवक की पिटाई का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और जीआरपी पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। भटनी जीआरपी ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। जानकारी के अनुसार, स्टेशन परिसर में दो युवकों ने एक अन्य युवक को पकड़कर लात-घूसों से पीटा। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पीड़ित युवक खुद को बचाने की कोशिश करता रहा, लेकिन हमलावर उसे लगातार मारते रहे। आसपास मौजूद कुछ लोगों ने बीच-बचाव का प्रयास किया, लेकिन तब तक युवक को चोटें आ चुकी थीं। पिटाई के बाद आरोपियों ने घटना का वीडियो बनाकर उसे इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया। वीडियो के वायरल होते ही यह मामला तेजी से सामने आया और पुलिस तक पहुंचा। वायरल वीडियो में स्टेशन परिसर में खुलेआम मारपीट स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है। इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में चिंता है। उनका कहना है कि रेलवे स्टेशन जैसे सार्वजनिक स्थान पर इस तरह की घटनाएँ सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाती हैं। यात्रियों ने स्टेशन परिसर में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। भटनी जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार मौर्य ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। आरपीएफ और जीआरपी की एक संयुक्त टीम संदिग्ध युवकों की तलाश में जुटी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, मारपीट की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में किसान प्रतिनिधिमंडल ने डीएम से की मुलाकात:ट्रांस गंगा सिटी के मुद्दों पर उठाई मांगें, लो वोल्टेज की समस्या पर बिजली अफसरो की शिकायत
    Next Article
    आगरा नगर निगम का ट्रेड लाइसेंस निरस्त:व्यापारियों ने किया था विरोध प्रदर्शन, महापौर का जताया आभार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment