Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सेल्फ स्टडी कर प्रथम ने तीसरी रैंक पाई:गोरखपुर के तीर्थराज कॉलेज में मेहनत से पढ़ाई की, यूट्यूब से ली मदद

    2 hours ago

    2

    0

    गोरखपुर में बेलघाट के रहने वाले प्रथम् चौधरी ने यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा में 600 में से 569 अंक हासिल कर 94.83 प्रतिशत के साथ जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। प्रथम् बेलघाट स्थित तीर्थराज चंद इंटर कॉलेज के छात्र हैं। जैसे ही रिजल्ट घोषित हुआ, परिवार, स्कूल और गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। हर कोई प्रथम् की इस सफलता पर उन्हें बधाई दे रहा है। दैनिक भास्कर से बातचीत में प्रथम् ने बताया कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वह जिले में तीसरा स्थान हासिल करेंगे। उन्होंने कहा कि यह सब उनकी लगातार मेहनत का परिणाम है। प्रथम् ने बताया कि उन्होंने कभी कोचिंग नहीं की और पूरी तैयारी खुद से की। वह रोजाना 8 से 9 घंटे पढ़ाई करते थे। पढ़ाई के दौरान जो भी विषय समझ में नहीं आता था, उसे वह यूट्यूब की मदद से सीखते थे। उन्होंने कहा कि कई बार मुश्किलें आईं, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और लगातार पढ़ाई जारी रखी। घर में मिला पढ़ाई का माहौल और मार्गदर्शन प्रथम् के पिता कौशलेंद्र कुमार उसी स्कूल में अंग्रेजी के शिक्षक हैं, जहां प्रथम् पढ़ते हैं। मां कमलेश कुमार गृहिणी हैं, जिन्होंने घर का माहौल पढ़ाई के अनुकूल बनाए रखा। प्रथम् ने बताया कि उनके पिता ने हर समय उनका मार्गदर्शन किया। उन्हें मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। उनका छोटा भाई आरूप चौधरी कक्षा 7 में पढ़ता है और वह भी बड़े भाई की सफलता से प्रेरित है। पिता बोले- बेटे की मेहनत पर था भरोसा प्रथम् के पिता कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि उन्होंने बेटे को रोज मेहनत करते देखा है, इसलिए उन्हें अच्छे अंकों की उम्मीद थी। लेकिन जिले में तीसरा स्थान मिलेगा, यह उन्होंने नहीं सोचा था। उन्होंने कहा कि आज बेटे की सफलता से उन्हें बहुत गर्व महसूस हो रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि वह अपने दोनों बच्चों को पढ़ाई के लिए हमेशा पूरा सहयोग देते रहेंगे। इंजीनियर बनने का है सपना प्रथम् ने बताया कि वह आगे मैथ्स स्ट्रीम से पढ़ाई करेंगे और भविष्य में एक अच्छा इंजीनियर बनना चाहते हैं। उन्होंने अन्य छात्रों को सलाह दी कि अगर मन लगाकर और नियमित तरीके से पढ़ाई की जाए, तो सफलता जरूर मिलती है। उन्होंने कहा कि मेहनत का कोई विकल्प नहीं होता और वही आपको आपके लक्ष्य तक पहुंचाती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संतकबीरनगर में हाईस्कूल में मोहम्मद कलीम शाह बने जिला टॉपर:हासिल किया 95.67% अंक, फातमा खातून द्वितीय स्थान पर रहीं
    Next Article
    लखनऊ के एसआर ग्रुप को मिला इंडिया टॉप स्कूल अवार्ड:शिक्षा में नवाचार और योगदान के लिए 49वें एल्ड्रोक समिट में सम्मान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment