Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सैकड़ों युवाओं ने रन फॉर आंबेडकर में हिस्सा लिया:डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती पर शहर में निकली यात्रा, दिया समानता का संदेश

    3 hours ago

    2

    0

    बुलंदशहर में डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सोमवार को 'रन फॉर आंबेडकर' का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों युवाओं ने भाग लिया और शहर के विभिन्न मार्गों पर दौड़ लगाई। इस दौरान 'अंबेडकर अमर रहे' के नारे भी लगाए गए। यह यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों जैसे स्याना अड्डा रोड, काली नदी रोड, डिप्टी गंज और काला आम चौराहा से होकर गुजरी। बड़ी संख्या में युवाओं की भागीदारी के कारण कई स्थानों पर यातायात प्रभावित हुआ और जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को नियंत्रित करने का प्रयास किया। कार्यक्रम में शामिल युवाओं ने डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचारों को अपनाने तथा सामाजिक समानता, शिक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। आयोजकों ने बताया कि ऐसे आयोजन युवाओं में जागरूकता बढ़ाते हैं और समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं। रन के दौरान प्रतिभागियों ने अनुशासन बनाए रखा और शहर में शांति व भाईचारे का संदेश दिया। कई स्थानों पर स्थानीय लोगों ने भी इस आयोजन का स्वागत किया। पुलिस प्रशासन ने कार्यक्रम के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे, जिससे यह शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। आयोजकों ने भविष्य में भी इस तरह के सामाजिक और जागरूकता संबंधी कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कन्नौज में स्मार्ट मीटर से उपभोक्ता परेशान:भाजपा जिलाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा, सपा ने ली चुटकी
    Next Article
    मुठभेड़ में तीन कार चोर गिरफ्तार, दो घायल:मुजफ्फरनगर में चोरी की सैंट्रो और हथियार बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment