Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    स्कूल वाहनों की ऑनबोर्डिंग,14 अप्रैल को विशेष कैंप:एआरटीओ कार्यालय के फिटनेस ग्राउंड में होगा आयोजन

    3 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश परिवहन आयुक्त द्वारा जारी निर्देशों के अनुपालन में मऊ जनपद के सभी विद्यालयों को ऑनबोर्ड करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) कार्यालय मऊ द्वारा स्कूल वाहनों की ऑनबोर्डिंग के लिए एक विशेष कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह कैंप 14 अप्रैल 2026 (मंगलवार) को प्रातः 9:30 बजे से सायं 5:00 बजे तक एआरटीओ कार्यालय के फिटनेस ग्राउंड में आयोजित होगा। इस अभियान के तहत उन सभी स्कूलों को ऑनबोर्ड किया जाएगा जिनके पास वाहन हैं, साथ ही जिन विद्यालयों के पास वाहन नहीं हैं, उन्हें भी इस प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा। अधिकारियों ने सभी विद्यालय प्रबंधकों से अपील की है कि वे कैंप में आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित हों। इनमें यू-डायस (UDISE) नंबर, वाहन चालकों का ड्राइविंग लाइसेंस (DL), तथा वाहन से संबंधित आरसी और परमिट की प्रतियां शामिल हैं। कैंप में स्कूलों और उनके वाहनों का ऑनबोर्डिंग करते हुए ऑनलाइन निरीक्षण की प्रक्रिया भी पूरी की जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह कार्य 14 अप्रैल तक हर हाल में पूर्ण किया जाना है, इसलिए किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। इस पहल का मुख्य उद्देश्य स्कूल वाहनों की निगरानी को सुदृढ़ करना और छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बाराबंकी में सरयू नदी में अवैध बालू खनन:रात में सक्रिय माफिया, किसानों की फसलें बर्बाद
    Next Article
    सारा तेंदुलकर ने भाभी सानिया को बताया फोटो का पोज:लखनऊ में गैस किल्लत पर फैंस का तंज, दिखा नेहरा का एग्रेशन...VIDEO

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment