Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    स्कूल में अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाने पर प्रिंसिपल सस्पेंड:सपा विधायक बोले- 'न' से नरेंद्र और 'म' से मोदी… पढ़ाने पर एक्शन क्यों नहीं हुआ था

    14 hours ago

    1

    0

    कानपुर के परमट प्राइमरी स्कूल में सपा विधायक अमिताभ बाजपेई ने 1 जुलाई की दोपहर करीब 12 बजे सपा प्रमुख अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया था। इसके बाद गुरुवार को हेड मास्टर (प्रिंसिपल) नवीन कुमार त्रिपाठी को सस्पेंड कर दिया गया। अब पूरे विवाद में सपा विधायक भी खुलकर सामने आ गए। उन्होंने भी बगैर नाम लेते हुए सांसद रमेश अवस्थी पर निशाना साधा। कहा कि कुछ दिन पहले एक बड़े नेता भी स्कूल गए थे। उन्होंने बच्चों को ब्लैकबोर्ड पर ‘न से नरेंद्र’ और ‘म से मोदी…’ लिखकर पढ़ाया था। सपा विधायक का आरोप है कि उस दौरान एक्शन क्यों नहीं लिया गया। हेड मास्टर के सस्पेंड होने के बाद से एक बार फिर से प्राइमरी स्कूल को लेकर राजनीतिक माहौल गरम हो गया है। इस पूरे विवाद को लेकर दैनिक भास्कर ने सपा विधायक अमिताभ बाजपेई से बात की। उन्होंने सस्पेंशन की कार्रवाई को गलत बताया। पढ़िए आखिर प्रिंसिपल को सस्पेंड करने का पूरा विवाद क्या है? पहले अमिताभ बाजपेई का इंटरव्यू पढ़िए सवाल: अखिलेश यादव के जन्मदिन पर आपने केक काटा। अब हेड मास्टर को सस्पेंड कर दिया गया, क्या कहेंगे? जवाब : हम लोग तो लंबे समय से स्कूलों पर काम कर रहे हैं। मैंने अपने क्षेत्र के करीब 6 सरकारी प्राइमरी स्कूल बेहतर बनाए हैं। इंटर कॉलेज और लाइब्रेरी बेहतर बनाई। उसी कड़ी में परमट स्कूल को भी बेहतर बनाने जा रहा था। किसी का अहंकार जागा, उन्होंने उसमें अपनी ताकत का परिचय दिया और हमारे काम को रोकने का प्रयास किया, वहां से विवाद शुरू हुआ। फिर मैंने देखा कि कुछ दिन पूर्व एक बड़े नेता गए। उन्होंने वहां ब्लैकबोर्ड पर लिखकर पढ़ाया कि ‘न से नरेंद्र’ और ‘म से मोदी…’ और फिर वहां ड्रेस की नाप लेने की बात कही। अब स्कूल की ड्रेस के लिए नाप तो ली नहीं जाती है? वह तो रेडीमेड मिलती है। मुझे अनुभव है, मैं लगभग 10-15 सालों से जन्मदिन हो, जयंती हो, पुण्यतिथि हो… हम लोग इस तरह के कार्यक्रमों में हमेशा स्कूलों में, अस्पतालों में, अनाथालय में, राहगीरों के बीच कुछ बांट के ही मनाते रहे हैं। इसी कड़ी में हमने 1 जुलाई को परमट प्राइमरी स्कूल में बच्चों को ड्रेस बांट दी। पहली बार नहीं बांटी, दूसरे स्कूलों में ड्रेस हम बांट चुके हैं। पिछले साल इसी स्कूल में मैंने अपने जन्मदिन पर बैग बांटे थे। मुझे लगा कि बच्चों के पास ड्रेस नहीं है, तो बांट दी। किसी को बुरा लग गया और बेचारे निरीह प्रधानाचार्य को उन्होंने अपनी ताकत का दुर्पयोग करते हुए सस्पेंड कर दिया। सवाल: आपको क्या लगता है, भाजपा की तरफ से ऐसा कुछ किया गया है? जवाब: मैं इतने सालों से स्कूलों में जरूरत की सामग्री बांट रहा हूं। अंध विद्यालय में हम लोगों ने कितनी बार कार्यक्रम किए। मैं अपनी विधानसभा के स्कूलों में इस तरह के कार्यक्रम करता रहता हूं। मुझे कौन रोकेगा, कैसे रोक सकता है? ड्रेस ही तो दी है। जहां तक केक काटने का सवाल है, तो यह केक बच्चे खाते हैं। हम लोग उतना नहीं खाते हैं। हम लोगों ने केक काट के बच्चों को दे दिया, बच्चों से केक नहीं कटवाया, ना मेरी केक काटने की फोटो में कोई टीचर है, ना कोई बच्चा है। केक काट के बच्चों में बंटवा दिया। उनको चॉकलेट्स दे दीं, कुछ ड्रिंक दे दिया, कुछ चिप्स दे दिया, बिस्कुट दे दिया, ड्रेस दे दी, बच्चे खुश हो गए। विधायक बोले- सांसद से हेड मास्टर 8100 रुपए लेकर क्यों आए? सपा विधायक ने कहा कि स्कूल के हेड मास्टर का एक पत्र मैंने देखा था। जो बीएसए को लिखा है कि बीएसए के आदेश पर नेता के घर जाकर के ₹8100 नगद लेकर आए। यह किस कानून के तहत हुआ? यह कैसे हुआ…? अमिताभ बाजपेई ने कहा- हमने अगर केक काट के बच्चों में बांट दिया, केक काटने के एक्शन में कहीं बच्चे और टीचर पूरे वीडियो में आपको नहीं दिखेंगे, ना फोटो में दिखेंगे। ड्रेस बांट दी, तो इसमें किसी को कष्ट क्या हो गया? मैं तो बांटता आया हूं और फिर बांटूंगा। आप अंदर नहीं घुसने देंगे, गेट पर बांटूंगा। मैं अपने क्षेत्र के स्कूलों में नहीं जाऊंगा क्या? मुझे रोकोगे क्या आप? मैं जाऊंगा तो टीचर को सस्पेंड करोगे, प्रिंसिपल सस्पेंड करोगे? मैं अस्पताल जाऊंगा तो डॉक्टर सस्पेंड करोगे? मैं जेल चला जाऊंगा तो जेलर सस्पेंड कर दोगे? ऐसे कैसे चलेगा? जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हरिओम सिंह ने कहा- सोशल मीडिया से पता चला था कि विद्यालय में शैक्षिक गतिविधियों के अलावा काम किया जा रहा है। जिसकी सूचना खंड शिक्षा अधिकारी से प्राप्त की है। वहां पर किसी राजनीतिक पार्टी के मुखिया का बर्थ डे मनाया जा रहा था। किसी विधायक द्वारा उस पर खंड शिक्षा अधिकारी से आख्या लेकर प्रधानाध्यापक को दोषी पाया गया, जिसके बाद प्रधानाध्यापक को सस्पेंड कर दिया है। फिलहाल खंड शिक्षा अधिकारी को पत्र देकर विधिक कार्रवाई के बारे में पूछा है। --------------------------- ये खबर भी पढ़िए- कानपुर में बारिश से अपार्टमेंट का एक हिस्सा धंसा: 50 लोगों को सुरक्षित निकाला, ऑर्डिनेंस फैक्ट्री की दीवार गिरी; 4 घंटे तक बरसात कानपुर में शुक्रवार को जोरदार बारिश के बाद काकादेव में एक अपार्टमेंट का हिस्सा धंस गया। इस दौरान करीब 50 से अधिक लोगों को रेस्क्यू करके बाहर निकाला गया। वहीं ऑर्डिनेंस फैक्ट्री की 100 फीट तक की दीवार भरभराकर गिर गई। देर रात एक बजे से तड़के 5 बजे तक करीब 4 घंटे में 99.9 मिमी बारिश हुई। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    100 फीट जमीन के लिए चचेरे भाई की हत्या:कनपटी पर सटाकर मारी गोली, सड़क पर बिखरा मांस; आरोपी बोला- दबदबा था और रहेगा
    Next Article
    कौशांबी में LPG टैंकर का टोल से टकराने का VIDEO:टैंकर फटते ही गैस फैली, जनरेटर की चिंगारी से भड़की आग, अब तक 5 की मौत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment