Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    स्कूल में 26 साल की महिला टीचर की हत्या:लखीमपुर में युवक क्लास में घुसा, खींचकर बाहर लाया, 3 गोली मारीं; फिर सुसाइड किया

    9 hours ago

    1

    0

    लखीमपुर में एक स्कूल में घुसकर महिला टीचर की हत्या कर दी गई। आरोपी ने पहले टीचर को तमंचे से 3 गोलियां मारीं, फिर खुद भी सुसाइड कर लिया। मामला कलेक्ट्रेट के ठीक सामने स्थित चिल्ड्रेंस एकेडमी स्कूल का है। वारदात के समय स्कूल में बच्चे पढ़ाई कर रहे थे। टीचर की हत्या होते देखकर बच्चे भी डर गए और रोने लगे। स्कूल मैनेजमेंट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूरी बिल्डिंग को खाली कराया। पेरेंट्स को बुलाकार बच्चों को घर भेज दिया। फिलहाल स्कूल में पुलिस फोर्स तैनात है। किसी को अंदर जाने नहीं दिया जा रहा है। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाए। मामला सदर कोतवाली क्षेत्र का सोमवार सुबह 11:30 बजे का है। दो भाइयों की इकलौती बहन थी टीचर हिदायत नगर इलाके में रहने वाली निशात फातिमा (26) दो भाइयों की इकलौती बहन थी। उनके दो भाई हैं, जिनमें एक का नाम अनस है। पिता इलियास मुंबई में काम करते हैं। कई साल पहले निशात फातिमा का परिवार सऊद अंसारी (28) के नौरंगाबाद स्थित घर में किराए पर रहता था। बाद में वो लोग अपने मकान में शिफ्ट हो गए थे। सऊद अंसारी पढ़ाई करता था। उसके पिता कय्यूम अंसारी जिला उद्योग कार्यालय में काम करते हैं। सऊद का बड़ा भाई दाऊद अंसारी सोफा-गद्दे की दुकान चलाता है। बताया जाता है कि किराए पर रहने के दौरान ही निशात और सऊद का अफेयर चलने लगा था। क्लास से खींचकर लाया, तमंचे से फायर किए सोमवार सुबह टीचर निशात फातिमा स्कूल की दूसरी मंजिल पर क्लास में बच्चों को पढ़ा रही थीं। तभी सऊद अंसारी वहां बैग में तमंचा रखकर जा पहुंचा। वह फातिमा का हाथ पकड़कर घसीटते हुए बाहर बरामदे में ले आया। फिर उनसे बहस करने लगा। इसी बीच सऊद ने तमंचा निकाला और फातिमा पर ताबड़तोड़ फायर कर दिए। वह फर्श पर गिर गईं। फायरिंग की आवाज सुनकर चीख-पुकार मच गई। स्कूल के बच्चे चीखने-चिल्लाने लगे। स्टाफ भागकर मौके पर पहुंचा। लेकिन, इसी बीच सऊद ने खुद को भी गोली मार ली। मौके पर ही उसकी भी मौत हो गई। वारदात की 3 तस्वीरें देखिए- नर्सरी से 8वीं तक चलता है स्कूल शाहपुरा कोठी इलाके में 2 मंजिला बिल्डिंग में चिल्ड्रेंस एकेडमी नाम से प्राइवेट स्कूल है। इसमें नर्सरी से लेकर 8वीं कक्षा तक के बच्चे पढ़ते हैं। एसपी ख्याति गर्ग ने बताया- हिदायत नगर में रहने वाली निशात फातिमा पिछले एक साल से इस स्कूल में पढ़ा रही थीं। सऊद अंसारी सीढ़ियों के रास्ते से सीधे ऊपर कॉरिडोर गया। वहां निशात फातिमा की हत्या कर दी। फिर खुद भी सुसाइड कर लिया। इसमें दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। कोतवाल राजेश सिंह ने बताया- टीचर निशात फातिमा के भाई ने शिकायत दी है। मृतक सऊद अंसारी उसके पिता कय्यूम अंसारी और मां पर शादी का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। दोनों शवों का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। इन सवालों के जवाब तलाश रही पुलिस -------------------------------- यह खबर भी पढ़ें एप्पल मैनेजर हत्याकांड में सिपाही को 10 साल की जेल, लखनऊ कोर्ट का 8 साल बाद फैसला लखनऊ के चर्चित एप्पल मैनेजर विवेक तिवारी हत्याकांड में सोमवार को जिला कोर्ट ने सजा का ऐलान किया। कोर्ट ने बर्खास्त आरोपी पुलिसकर्मी प्रशांत चौधरी को गैर इरादतन हत्या के मामले में 10 साल की सजा सुनाई है। उस पर 20 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    मैनपुरी में प्रिंसिपल की दिनदहाड़े हत्या:स्कूल से लौटते समय 3 हमलावरों ने 2 गोलियां मारीं; भाई लाश से लिपटकर रोते रहे
    Next Article
    वाराणसी में हॉस्टल की तीसरी मंजिल से कूदी छात्रा, मौत:वॉर्डन से झगड़े के बाद छत पर भागी, हॉस्टल वालों ने 17 घंटे तक छिपाई लाश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment