Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी में हॉस्टल की तीसरी मंजिल से कूदी छात्रा, मौत:वॉर्डन से झगड़े के बाद छत पर भागी, हॉस्टल वालों ने 17 घंटे तक छिपाई लाश

    2 hours ago

    1

    0

    वाराणसी में रविवार देर रात 12वीं की छात्रा की हॉस्टल से कूदने से मौत हो गई। छात्रा तीसरी मंजिल से सिर के बल नीचे गिरी। हॉस्टल वालों ने 17 घंटे तक छात्रा की मौत की घटना को दबाए रखा। पुलिस या छात्रा के परिवारवालों को सूचना नहीं दी। धन्नीपुर में बने स्नेह दीप गर्ल्स हॉस्टल के संचालक और कर्मचारी छात्रा के शव को चुपचाप परिजनों को साैंपना चाहते थे। लेकिन सोमवार शाम 5 बजे किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। हॉस्टल पहुंची पुलिस की जांच में सामने आया कि छात्रा का मौत से पहले वॉर्डन से झगड़ा हुआ था। पुलिस ने सीसीटीवी खंगालने के बाद डीवीआर जब्त कर लिया है। छात्राओं से पूछताछ के बाद स्कूल की दो महिला कर्मचारियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शव को मोर्चरी में रखवाकर परिजनों को घटना की सूचना दी गई है। घटना से जुड़ी 3 तस्वीरें… अब पूरी घटना विस्तार से… उड़ीसा के विशरा सुंदरगढ़ जिले की रहने वाली अनामिका सिंह (17) चांदपुर स्थित सरस्वती कॉलेज में कक्षा 12 की छात्रा थी। वह बीते तीन सालों से हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही थी। रविवार की रात हॉस्टल की महिला वॉर्डन ने अनामिका से किसी काम के लिए कहा। जिस पर उसने मना कर दिया। इस दौरान अनामिका की बहस वॉर्डन से हो गई। वॉर्डन गुस्से में चिल्लाईं तो कई छात्राएं जुट गई। इसके बाद अनामिका रोते हुए हॉस्टल की छत पर चली गई। हॉस्टल के मैदान में खून से लथपथ मिली अनामिका रात करीब 11 बजे अनामिका चीखते हुए हॉस्टल की छत से नीचे गिरी। उसकी आवाज सुनकर जब छात्राएं दौड़कर बाहर पहुंचीं, तो मैदान में अनामिका खून से लथपथ पड़ी थी। उसका काफी खून बह चुका था। हॉस्टल के स्टाफकर्मी अनामिका को लेकर तुरंत अस्पताल भागे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हॉस्टल के संचालकों ने देर रात परिजनों को उसके छत से गिरने की सूचना दी। चांदपुर के सरस्वती कॉलेज में भी इसकी सूचना नहीं दी गई। पुलिस ने सीसीटीवी का डीवीआर कब्जे में लिया सूचना मिलते ही लोहता पुलिस और एसीपी रोहनिया मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मंडलीय अस्पताल कबीर चौरा भेज दिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया। लोहता एसओ ने भी हॉस्टल प्रबंधन और वहां मौजूद लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने मामले में दो महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। हॉस्टल में लगे सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। अब पुलिस फुटेज के जरिए यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि छात्रा के साथ घटना से पहले कौन-कौन लोग संपर्क में थे? ADCP वरुणा जोन लिपि नागायच ने बताया- पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह ज्यादा साफ हो सकेगी। पुलिस ने घटनाक्रम से जुड़े सभी सबूत जुटाने शुरू कर दिए हैं। सीसीटीवी फुटेज, फॉरेंसिक सबूत और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से ही मौत से जुड़े सवालों के जवाब सामने आ सकेंगे। -------------------------------- यह खबर भी पढ़ें एप्पल मैनेजर हत्याकांड में सिपाही को 10 साल की जेल, लखनऊ कोर्ट का 8 साल बाद फैसला लखनऊ के चर्चित एप्पल मैनेजर विवेक तिवारी हत्याकांड में सोमवार को जिला कोर्ट ने सजा का ऐलान किया। कोर्ट ने बर्खास्त आरोपी पुलिसकर्मी प्रशांत चौधरी को गैर इरादतन हत्या के मामले में 10 साल की सजा सुनाई है। उस पर 20 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    स्कूल में 26 साल की महिला टीचर की हत्या:लखीमपुर में युवक क्लास में घुसा, खींचकर बाहर लाया, 3 गोली मारीं; फिर सुसाइड किया
    Next Article
    मेरठ में बीजेपी अध्यक्ष से GEN-Z ने किए सवाल:छात्रों ने पूछा- देश के विकास में युवा क्या करें; नितिन नवीन ने दिया जवाब

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment