Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मैनपुरी में प्रिंसिपल की दिनदहाड़े हत्या:स्कूल से लौटते समय 3 हमलावरों ने 2 गोलियां मारीं; भाई लाश से लिपटकर रोते रहे

    4 hours ago

    1

    0

    मैनपुरी में 52 साल के प्रिंसिपल की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। सोमवार दोपहर 2 बजे वह स्कूल से घर जा रहे थे। कुछ ही दूर निकले थे कि बाइक सवार 3 लोगों ने उन्हें ओवरटेक कर रोक लिया। इसके बाद गाली-गलौज करने लगे। प्रिंसिपल ने जब विरोध किया और भागने की कोशिश की, तो हमलावरों ने उन पर गोलियां चला दीं। इनमें एक गोली उनके पेट के दाहिनी तरफ लगी। इससे वह सड़क पर गिर गए। वारदात के बाद हमलावर मौके से भाग गए। आसपास के खेतों में मौजूद लोगों ने प्रिंसिपल को सड़क पर घायल पड़ा देखा, तो ग्राम प्रधान को सूचना दी। इसी दौरान पीछे से आ रही साथी टीचर ने हत्या की घटना की जानकारी उनके घरवालों और पुलिस को दी। प्रधान, घरवालों की मदद से प्रिंसिपल को बाइक से अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मामला जिला मुख्यालय से करीब 10 किलोमीटर दूर शहर कोतवाली का है। पहले देखें 2 तस्वीरें… अब जानिए पूरा मामला यशपाल मूल रूप से आगरा जिले के एत्मादपुर थाना क्षेत्र के गुड़ा गांव के रहने वाले थे। लेकिन, काफी समय से मैनपुरी में रह रहे थे। अभी वह डीएम आवास के बगल अकेले रहते थे। उनकी पत्नी की करीब 20 साल पहले मौत हो चुकी थी। उनके कोई संतान नहीं थी। यशपाल पहले एयरफोर्स में नौकरी करते थे, लेकिन बाद में नौकरी छोड़ दी थी। इसके बाद साल- 2002 में उस्मानपुर स्थित उच्च प्राथमिक स्कूल में टीचर के पद पर तैनात हो गए थे। वर्तमान में वह प्रिंसिपल थे। यशपाल 3 भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। उनके बड़े भाई रामपाल सिंह भी सरकारी टीचर हैं। यशपाल स्कूल से छुट्टी के बाद घर लौट रहे थे। स्कूल से करीब 5 किलोमीटर दूर रमपुरा के पास बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। खेतों में जानवर चरा रहे लोगों ने दी सूचना ग्राम प्रधान संजीव कुमार ने बताया- खेतों में जानवर चरा रहे लोगों ने यशपाल को घायल अवस्था में देखा था। उन लोगों ने जब मुझे यह बात बताई, तो मैं तुरंत मौके पर पहुंचा। तब तक यशपाल के गांव और घर के लोग भी वहां पहुंच चुके थे। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि एक बाइक पर 3 लोग आए थे। उन्होंने यशपाल पर 2 गोलियां चलाईं। स्कूल का स्टाफ भी छुट्टी के बाद उनके साथ ही निकला था। टीचर सुमन और कुसुम प्रिंसिपल से कुछ ही दूरी पर थीं। उन्होंने घटना के बारे में प्रिंसिपल के घरवालों को बताया। इसके बाद घरवाले मौके पर पहुंचे। प्रिंसिपल को जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर थाना प्रभारी और सीओ सिटी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर एफएसएल टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए। घरवालों की शिकायत पर पुलिस ने अमित, प्रशांत और रामवीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। घरवालों ने रंजिश में हत्या करने का आरोप लगाया यशपाल के भाई रामपाल सिंह ने हत्या के पीछे परिवार के कुछ लोगों से चली आ रही रंजिश की बात कही है। हालांकि, हत्या की सही वजह पुलिस की जांच के बाद ही साफ होगी। एडिशनल एसपी अभिषेक तिवारी ने बताया- यशपाल और उनके दूर के रिश्तेदार से जमीन का विवाद सामने आया है। जो बचपन के उनके दोस्त भी हैं। इस मामले में यशपाल पैरवी कर रहे थे। यशपाल के घरवालों ने इसी विवाद नें हत्या करने का आरोप लगाया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। ------------------------------ यह खबर भी पढ़े… एप्पल मैनेजर हत्याकांड में सिपाही को 10 साल की जेल, लखनऊ कोर्ट का 8 साल बाद फैसला लखनऊ के चर्चित एप्पल मैनेजर विवेक तिवारी हत्याकांड में सोमवार को जिला कोर्ट ने सजा का ऐलान किया। कोर्ट ने बर्खास्त आरोपी पुलिसकर्मी प्रशांत चौधरी को गैर इरादतन हत्या के मामले में 10 साल की सजा सुनाई है। उस पर 20 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। विवेक तिवारी हत्याकांड में दो सिपाहियों प्रशांत चौधरी और संदीप कुमार को आरोपी बनाया गया था। दोनों के खिलाफ लखनऊ की जिला एवं सत्र अदालत में करीब 8 साल तक मुकदमा चला। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    भाजपा अध्यक्ष और सीएम के दौरे पर विपक्ष नेता हाउस-अरेस्ट:सेंट्रल मार्केट के मुद्दे पर मुख्यमंत्री से मिलने की थी तैयारी
    Next Article
    स्कूल में 26 साल की महिला टीचर की हत्या:लखीमपुर में युवक क्लास में घुसा, खींचकर बाहर लाया, 3 गोली मारीं; फिर सुसाइड किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment