Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजपा अध्यक्ष और सीएम के दौरे पर विपक्ष नेता हाउस-अरेस्ट:सेंट्रल मार्केट के मुद्दे पर मुख्यमंत्री से मिलने की थी तैयारी

    11 hours ago

    1

    0

    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज, सोमवार को वेस्ट यूपी के दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। वह दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे के रास्ते मेरठ पहुंचेंगे। उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी भी मौजूद रहेंगे। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे को लेकर पुलिस-प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था भी की गई है। इसी बीच विपक्ष के कई नेताओं को हाउस अरेस्ट कर लिया गया। मेरठ में सेंट्रल मार्केट के मकान-दुकान टूटने के विरोध और पीड़ितों की आवाज उठाने वाले नेताओं की ओर से हाउस अरेस्ट किए जाने का आरोप लगाया गया है।सपा नेता गौरव गुर्जर काजीपुर को भी हाउस अरेस्ट किया गया है। गौरव ने कहा कि उनका संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि सेंट्रल मार्केट में टूट रहे मकान और दुकानों को लेकर दुखी किसानों और पीड़ितों की आवाज मुख्यमंत्री तक न पहुंचे, इसलिए उन्हें पुलिस के जरिए घर पर ही हाउस अरेस्ट कराया जा रहा है। गौरव गुर्जर का कहना है कि उन्हें रोका जा सकता है, लेकिन उनके इरादों और विचारों को नहीं रोका जा सकता। उन्होंने सेंट्रल मार्केट के पीड़ितों के समर्थन में अपना विरोध जारी रखने की बात कही। उन्होंने कहा कि हाउस अरेस्ट के बावजूद संघर्ष जारी रहेगा। समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष शैंकी वर्मा को भी हाउस अरेस्ट किया गया। शैंकी वर्मा के कंकरखेड़ा स्थित आवास पर पुलिस तैनात रही। इसके अलावा राष्ट्रीय अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुदीप जैन और सपा जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी को भी हाउस अरेस्ट किया गया है। ये सभी सेंट्रल मार्केट प्रकरण को लेकर मुख्यमंत्री से मुलाकात करना चाहते थे। शैंकी वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री मेरठ आ रहे हैं, ऐसे में शहर की जनता अपने सवाल उनके सामने रखना चाहती है। उन्होंने कहा कि सेंट्रल मार्केट में कार्रवाई से व्यापारी प्रभावित हैं और महिलाएं लंबे समय से धरने पर बैठी हैं। उनका कहना था कि जब जनता और विपक्ष के लोग मुख्यमंत्री से अपनी बात रखना चाहते हैं तो उनके घरों पर पुलिस तैनात कर उन्हें रोकना ठीक नहीं है। उन्होंने कहा, “बाबा जी आइए, जनता के बीच आइए। शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों और धरने पर बैठी महिलाओं के सवाल सुनिए। लोग पूछना चाहते हैं कि बुलडोजर का रुख व्यापारियों और आम लोगों के घरों की ओर क्यों है।” शैंकी ने कहा कि पुलिस लगाकर आवाज दबाई जा सकती है, लेकिन सेंट्रल मार्केट में टूटी दुकानों की दीवारें वहां के लोगों का दर्द बता रही हैं। उन्होंने कहा कि नेताओं, व्यापारियों और वकीलों को घरों में कैद करने से समस्या का समाधान नहीं होगा। समाधान बातचीत से ही निकलेगा। सुदीप जैन ने भी जताई नाराजगी राष्ट्रीय अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुदीप जैन ने बताया कि उन्होंने शासन-प्रशासन से मुख्यमंत्री से प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात का समय निर्धारित कराने का आग्रह किया था। उन्होंने कहा कि मेरठ में घर, परिवार और व्यापार बचाने को लेकर मुख्यमंत्री के सामने अपनी व्यथा रखना चाहते थे। उनके अनुसार, 20-21 सितंबर की मध्यरात्रि में उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया गया। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या हजारों परिवारों से जुड़ी समस्या को प्रदेश के मुखिया के सामने रखना भी संभव नहीं है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में ओवैसी बोले-कैंट सीट से AIMIM प्रत्याशी लड़ेगा;VIDEO:55 मिनट तक कब्रिस्तान और अस्पताल पर बोले, कहा- चुनाव में फिर आएंगे
    Next Article
    मैनपुरी में प्रिंसिपल की दिनदहाड़े हत्या:स्कूल से लौटते समय 3 हमलावरों ने 2 गोलियां मारीं; भाई लाश से लिपटकर रोते रहे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment