Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सड़क से पेड़ हटाने के लिए दरोगाओं ने चलाई कुल्हाड़ी,VIDEO:1.5 घंटे में खुला जाम, कानपुर में आंधी-बारिश से गाड़ियां फंसी थी

    7 hours ago

    2

    0

    कानपुर में शनिवार को तेज आंधी और बारिश के बाद पेड़ और बिजली के पोल गिर गए, जिससे शहर के कई रास्तों पर जाम लग गया। बड़े पेड़ गिरने से सिविल लाइंस केस्को एमडी के बंगले रोड पर जाम लग गया। पूरा पेड़ सड़क पर पड़ा था, तभी पुलिस के दो दरोगा पहुंच गए। कुल्हाड़ी से उन्होंने पेड़ काटकर हटा दिया, जिसके बाद सामान्य तरीके से वाहन निकलने लगे। शनिवार रात का यह वीडियो सामने आया है, जिसमें दो दरोगा कुल्हाड़ी से पेड़ काटता हुआ दिखाई दे रहें हेैं। पेड़ का बड़ा हिस्सा पूरी सड़क पर पड़ा हुआ दिखाई दे रहा है। सड़क के दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई, क्योंकि शहर में कई जगह पेड़ गिरे थे और बारिश लगातार हो रही थी। ऐसे में दोनों दरोगाओं ने नगर निगम की टीम का इंतजार न करते हुए खुद ही पेड़ काटने के लिए कुल्हाड़ी उठा ली। आर्य नगर चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र सिंह और रानी घाट चौकी इंचार्ज कौशेन्द्र सिंह बारिश हल्की होने के बाद वीआईपी रोड पर जाम न लगे, इसके लिए वाहनों को उनके गंतव्य की ओर भेज रहे थे। धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि बारिश के बाद लगातार सड़क पर वाहनों की संख्या बढ़ रही थी। ऐसे में शहर में कई जगह पेड़ गिरने की जानकारी भी मिली थी। सम्बंधित विभाग को भी सूचना दी गई थी, लेकिन वाहन लगातार सड़क पर बढ़ते जा रहे थे। इसलिए दोनों ने मिलकर सड़क पर पड़े पेंड़ को काटना शरू कर दिया। दोनों दरोगा ने आधे घंटे में काटा सड़क पर पड़ा पेंड़ पेड़ सड़क के बीचोंबीच पड़ा हुआ था। ऐसे में पास ही भैरवघाट श्मशान घाट से लकड़ी काटने वाली कुल्हाड़ी मंगाकर हम दोनों ने मिलकर सड़क पर पड़े पेड़ को काटना शुरू कर दिया। करीब आधे घंटे तक कुल्हाड़ी चलाकर पेड़ को काट लिया। इसके बाद इस रोड पर आवागमन शुरू हो गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    तुलसीपुर सीट पर विधायक कैलाश नाथ या कोई और मजबूत:सपा से अब्दुल, जेबा और भानु में कौन पहली पसंद, बसपा से भी चुनें
    Next Article
    खुद बुलडोजर मांगकर तोड़ने लगे मस्जिद-मदरसा और दुकानें:संभल में 4 बीघा सरकारी जमीन पर 30 साल से था अवैध कब्जा, 20 घंटे में पूरा टूटेगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment