Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    साइबर पुलिस ने ट्रेडिंग फ्रॉड के पैसे कराए वापस:मऊ पुलिस ने 1.32 लाख रुपए लौटाए, ट्रेडिंग के बहाने हुई थी धोखाधड़ी

    3 hours ago

    1

    0

    मऊ में साइबर पुलिस ने ट्रेडिंग के नाम पर हुए धोखाधड़ी के 1,32,100 रुपए वापस कराए हैं। यह राशि मुहम्मदाबाद गोहना थाना साइबर पुलिस टीम ने पीड़ित के खाते में लौटाई। पीड़ित राजेश चौरसिया मुहम्मदाबाद गोहना थाना क्षेत्र के लग्गूपुर निवासी हैं। उनके साथ एक अज्ञात व्यक्ति ने ट्रेडिंग के बहाने यह धोखाधड़ी की थी। पुलिस के अथक प्रयासों से उनकी पूरी धनराशि वापस मिल गई। पुलिस अधीक्षक मऊ के कुशल निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। साइबर क्राइम पुलिस थाना मुहम्मदाबाद की टीम ने इस मामले में सार्थक प्रयास किए। साइबर पुलिस लगातार लोगों को साइबर धोखाधड़ी के प्रति जागरूक कर रही है। लेकिन इसके बावजूद लोग ऐसे अपराधों का शिकार हो रहे हैं। पुलिस का कहना है कि साइबर अपराध किसी के भी साथ हो सकता है, और इससे बचने का एकमात्र तरीका जागरूकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    17 आंगनबाड़ी केंद्र, 1 सीडीपीओ कार्यालय का लोकार्पण:ललितपुर में 13 कार्यकत्रियों, 233 सहायिकाओं को मिले नियुक्ति पत्र
    Next Article
    डीएम ने बैंकों के खराब प्रदर्शन पर नाराजगी जताई:जालौन में दो दिन में शत-प्रतिशत ऋण वितरण के दिए सख्त निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment