Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर स्मार्ट सिटी को महिला हॉस्टल प्रोजेक्ट पर राष्ट्रीय सम्मान:महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के प्रयासों को मिली पहचान

    3 hours ago

    2

    0

    सहारनपुर स्मार्ट सिटी को नोएडा में आयोजित 33वें कॉन्कलेव इंडिया स्मार्ट सिटीज़ एक्सपो 2026 में प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान 'कामकाजी महिलाओं को मजबूत करने के लिए स्मार्ट पहल' श्रेणी के तहत वूमेन हॉस्टल प्रोजेक्ट के लिए प्रदान किया गया। यह परियोजना शहर में कार्यरत महिलाओं के सशक्तिकरण और सुरक्षा पर केंद्रित है। कॉन्कलेव से लौटने के बाद स्मार्ट सिटी के कंपनी सचिव शंकर तायल ने यह सम्मान चिह्न और प्रमाणपत्र स्मार्ट सिटी सीईओ एवं नगरायुक्त शिपू गिरि को सौंपा। इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए नगरायुक्त शिपू गिरि ने कहा कि यह परियोजना कामकाजी महिलाओं को सुरक्षित, सुविधाजनक और आधुनिक आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि वूमेन हॉस्टल को महिलाओं की दैनिक जरूरतों, सुरक्षा और आराम को प्राथमिकता देते हुए डिजाइन किया गया है। हॉस्टल में आधुनिक सुरक्षा प्रणाली, सीसीटीवी निगरानी, 24 घंटे सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छ और सुसज्जित कमरे, सामुदायिक स्थान तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं। नगरायुक्त ने कहा कि स्मार्ट सिटी की यह पहल महिलाओं को सुरक्षित वातावरण प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनने और अपने करियर को आगे बढ़ाने में भी मदद करती है। उन्होंने इस परियोजना को शहरी विकास के साथ सामाजिक सशक्तिकरण का उत्कृष्ट उदाहरण बताया और इस उपलब्धि का श्रेय पूरी टीम के समर्पण और नवाचार को दिया। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी प्रोजेक्ट्स को आगे बढ़ाने की बात कही। अपर नगरायुक्त एवं एसीईओ प्रदीप कुमार यादव ने कहा कि यह पुरस्कार सहारनपुर को एक स्मार्ट, सुरक्षित और समावेशी शहर के रूप में स्थापित करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। इस अवसर पर स्मार्ट सिटी के जीएम दिनेश सिंघल और लेखाधिकारी मनोज त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर के कल्याणपुर में युवक ने फांसी लगाई:पत्नी से विवाद के बाद आत्महत्या, परिजनों ने पोस्टमार्टम से इनकार किया
    Next Article
    मथुरा में दहेज हत्या मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार:पति, सास और ससुर को पुलिस ने जेल भेजा, जांच जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment