Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में दहेज हत्या मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार:पति, सास और ससुर को पुलिस ने जेल भेजा, जांच जारी

    3 hours ago

    2

    0

    मथुरा के थाना कोतवाली पुलिस ने दहेज हत्या के एक मामले में कार्रवाई करते हुए तीन वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने सोमवार को मुखबिर की सूचना पर झींगुरपुरा बाग बहादुर क्षेत्र में दबिश देकर आरोपियों को उनके घर से पकड़ा। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में 65 वर्षीय सुरेश (पुत्र नत्थूलाल), 23 वर्षीय राहुल (पुत्र सुरेश) और एक 60 वर्षीय महिला शामिल हैं। ये सभी वर्तमान में मथुरा के झींगुरपुरा बाग बहादुर, थाना कोतवाली क्षेत्र के निवासी हैं। इनका मूल निवास फर्रुखाबाद जनपद के कायमगंज थाना क्षेत्र का ग्राम हथौड़ा बताया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ मु0अ0सं0-0225/2026 के तहत भारतीय दंड संहिता 2023 की धारा 80(2), 85, 115(2) और दहेज प्रतिषेध अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह मामला दो दिन पहले नवविवाहिता पायल की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत से संबंधित है। घटना के बाद मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए उत्पीड़न और हत्या का आरोप लगाया था। उन्होंने पति, सास और ससुर के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही आरोपी फरार थे, जिनकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। कोतवाली प्रभारी विनोद बाबू मिश्रा ने बताया कि पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सभी के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया पूरी कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और आवश्यक साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर स्मार्ट सिटी को महिला हॉस्टल प्रोजेक्ट पर राष्ट्रीय सम्मान:महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के प्रयासों को मिली पहचान
    Next Article
    एलएसजी और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ियों ने किया अभ्यास:एक अप्रैल को खेला जाना है मुकाबला, दोनों टीमें इकाना स्टेडियम से शुरू करेंगी अपना अभियान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment