Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    CM योगी की मां पर टिप्पणी करने का आरोपी अरेस्ट:कैंट समेत प्रदेश के कई थानों में FIR दर्ज, गोरखपुर STF कर रही पूछताछ

    2 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोपी बिहार के मौलाना को सोमवार को गोरखपुर एसटीएफ ने दबोच लिया। आरोपी मौलाना अब्दुल्ला सलीम को हिरासत में लेकर गोरखपुर एसटीएफ पूछताछ कर रही है। रविवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ। जिसमें मौलाना अब्दुल्ला सलीम किसी धार्मिक जलसे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां पर आपत्तिजनक और अपमानजनक भाषा का प्रयोग करता दिखाई दिया। वीडियो वायरल होते ही लोगों में आक्रोश फैल गया और शहर के विभिन्न हिस्सों में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए थे। कैंट थाना समेत पूरे प्रदेश में मौलाना के खिलाफ अब तक 80 से अधिक एफआईआर दर्ज किया जा चुका है। स्थानीय वकीलों ने भी इस मामले में सक्रियता दिखाते हुए कैंट थाने में आरोपी मौलाना अब्दुल्ला सलीम के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी। एसटीएफ प्रभारी सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि आरोपी मौलाना को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि आरोपी के विरुद्ध दर्ज एफआईआर और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की गंभीरता को देखते हुए जांच चल रही है। हालांकि आरोपी के खिलाफ दर्ज मामले में गिरफ्तारी की धारा नहीं है। पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में नशीला पदार्थ खिलाकर युवती से दुष्कर्म:अश्लील वीडियो बना ब्लैकमेल कर पैसे वसूले, पुलिस ने FIR दर्ज
    Next Article
    कानपुर के बेकनगंज में जर्जर मकान ढहा:मलबे में चार लोग दब गए, स्थानीय लोगों ने निकाला; SDRF की टीम पहुंची

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment