Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर पुलिस और ANTF की बड़ी कार्रवाई:662 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में 1.32 करोड़ रुपए कीमत

    2 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर पुलिस ने 'ऑपरेशन सवेरा' अभियान के तहत नशे के अवैध कारोबार पर शिकंजा कसते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। थाना नानौता पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 662 ग्राम स्मैक बरामद हुई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 1 करोड़ 32 लाख 40 हजार रुपए है। पुलिस के अनुसार, एसएसपी के निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना नानौता और एएनटीएफ की संयुक्त टीम द्वारा गश्त और चेकिंग अभियान को तेज किया गया था। अभियान के दौरान शामली हाईवे पर सतनाम चैरिटेबल ट्रस्ट के पास स्थित माध्यमिक विद्यालय जम्मूगढ़ के निकट एक संदिग्ध युवक को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान युवक के पास से भारी मात्रा में स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी की पहचान जुनैद पुत्र इस्लाम निवासी ग्राम रतौंध, थाना झिंझाना, जनपद शामली के रूप में हुई। पुलिस ने मौके से 830 रुपये नकद और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है। बरामदगी के आधार पर थाना नानौता में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गिरफ्तार आरोपी लंबे समय से नशे के अवैध कारोबार में लिप्त था और क्षेत्र में स्मैक की आपूर्ति करता था। अब पुलिस उसके नेटवर्क को खंगालने में जुट गई है, जिसमें उसके फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक की गहन जांच की जा रही है। इससे इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों के नाम भी सामने आने की संभावना है। सीओ गंगोह अशोक कुमार सिसौदिया ने बताया कि नशे के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। उन्होंने साफ कहा कि जिले में नशे का कारोबार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इसमें शामिल हर व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नशीली दवा देकर विवाहिता से पति-नंदोई ने किया गैंगरेप:अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप, जान से मारने की दी धमकी
    Next Article
    पूजा गर्ग बनीं FLO की 43वीं राष्ट्रीय अध्यक्ष:लखनऊ में घोषणा, महिलाओं को सशक्त बनाने पर रहेगा फोकस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment