Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर महिला टीम बनी चैंपियन:गौतम बुद्ध नगर को 59 रन से हराया, निधि प्लेयर ऑफ द मैच बनीं

    2 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर महिला क्रिकेट टीम ने चैंपियन वुमेन चैलेंज ट्रॉफी का खिताब जीत लिया। रविवार को सोना स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर खेले गए फाइनल मुकाबले में सहारनपुर ने गौतम बुद्ध नगर की टीम को 59 रनों से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सहारनपुर ने 25 ओवर में 186 रन बनाए। टीम की ओर से भुवी ने 50 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। कल्पना ने 41 रन, निधि ने 35 रन और वंशिका सैनी ने 14 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करते लड़खड़ाई विपक्षी टीम 187 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गौतम बुद्ध नगर की टीम शुरुआत से दबाव में रही। सहारनपुर की कसी हुई गेंदबाजी के सामने बल्लेबाज खुलकर नहीं खेल पाए और पूरी टीम 127 रन पर ऑलआउट हो गई। शिखा सहलोत ने 38 रन, शीतल ने 29 रन बनाए। गेंदबाजी में निधि का कमाल सहारनपुर की ओर से निधि ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके। नव्या और आस्था ने भी 2-2 विकेट लेकर जीत में अहम भूमिका निभाई। अपने ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए निधि को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। मैच के बाद पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया, जिसमें एसडीसीए के सचिव लतीफ उर रहमान सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान विजेता टीम को सम्मानित किया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में दो बच्चों की मां लापता, धर्मांतरण का आरोप:एक साथ काम करते थे, परिजनों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाने में हंगामा किया
    Next Article
    कानपुर में पुरानी रंजिश पर ईंट से हमला:कचरा फेकने से टोका तो हमला किया, एक उंगली कटी, 3 टूटी; FIR दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment