Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में दो बच्चों की मां लापता, धर्मांतरण का आरोप:एक साथ काम करते थे, परिजनों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाने में हंगामा किया

    6 hours ago

    1

    0

    कानपुर के रेलबाजार थाना क्षेत्र से 10 अप्रैल को दो बच्चों की मां लापता हो गई। परिजनों ने महिला के पति के दोस्त पर उसे भगा ले जाने और धर्मांतरण का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। सूचना मिलने पर भाजपा कार्यकर्ता भी थाने पहुंचे। धर्मांतरण के आरोप को लेकर हंगामा किया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। परिवार के अनुसार, महिला 10 अप्रैल को घर से बिना बताए चली गई थी। लगातार तलाश के दौरान उनकी साली के व्हाट्सएप पर एक महिला का फोन आया। उस महिला ने जानकारी दी कि मोहल्ले का एक व्यक्ति उनकी बहन को भगा ले गया है और उस पर धर्मांतरण का दबाव बना रहा है। महिला की साली ने आरोप लगाया कि आरोपी और उसके परिवार पर पहले भी युवतियों और महिलाओं को फंसाकर दूसरे राज्यों में जाने व धर्मांतरण कराने के आरोप लगे हैं। उन्होंने यह भी आशंका जताई कि आरोपी उनकी बहन को देह व्यापार में धकेलने या बेचने का प्रयास कर सकता है। इस संबंध में रेलबाजार थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। घटना की सूचना मिलते ही भाजपा कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने धर्मांतरण के आरोप को लेकर लगभग 15 मिनट तक हंगामा किया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर भीड़ को शांत कराया। पुलिस के मुताबिक आरोपी और लापता महिला पहले एक साथ काम करते थे। इसी दौरान आरोपी का महिला के घर आना-जाना शुरू हो गया था। उसे लेकर परिवार में कई बार विवाद भी हुआ था। रेलबाजार थाना प्रभारी अमान सिंह ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर गहनता से पूछताछ की जा रही है। महिला की तलाश के लिए एक टीम गठित की गई है। उसे जल्द बरामद कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    4 साल के मासूम का एक पैर खा गया तेंदुआ:लखीमपुर में 1 KM दूर मिला शव, अतड़ी बाहर आई; परिजनों ने किया प्रदर्शन
    Next Article
    सहारनपुर महिला टीम बनी चैंपियन:गौतम बुद्ध नगर को 59 रन से हराया, निधि प्लेयर ऑफ द मैच बनीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment