Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में युवती की आत्महत्या मामले में प्रेमी अरेस्ट:शादी से मुकरने और प्रताड़ना का आरोप, थाना सदर बाजार पुलिस ने पकड़ा

    2 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर में एक युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पुलिस ने मुख्य आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। थाना सदर बाजार पुलिस ने शुक्रवार शाम दबिश देकर आरोपी को हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस ने बताया कि न्यू अर्जुन नगर निवासी अमर कपिल ने थाना सदर बाजार में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी भतीजी महिमा की पहचान शामली जिले के थानाभवन थाना क्षेत्र के गांव उमरपुर जलालाबाद निवासी गौरव कुमार से हुई थी। दोनों के बीच प्रेम संबंध विकसित हुए और परिवार की सहमति से अगस्त 2025 में उनकी शादी तय हो गई थी। शिकायत के मुताबिक, शादी तय होने के कुछ समय बाद गौरव ने महिमा को मानसिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। वह लगातार उससे दूरी बनाने लगा और अंततः शादी से साफ इनकार कर दिया। इस व्यवहार के कारण युवती गहरे मानसिक तनाव में आ गई थी। पीड़ित परिवार का आरोप है कि इसी प्रताड़ना से तंग आकर महिमा ने 18 मार्च 2026 को जहर खाकर आत्महत्या कर ली। घटना स्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ था, जिसमें युवती ने अपनी मौत के लिए गौरव को जिम्मेदार ठहराया था। इस शिकायत के आधार पर थाना सदर बाजार में 19 मार्च 2026 को संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक टीम गठित की गई। थानाध्यक्ष कपिल देव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी गौरव कुमार को सहारनपुर रेलवे स्टेशन के पास लकड़ी के पुल स्थित ऑटो स्टैंड से गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक सुशील कुमार और हेड कांस्टेबल कपिल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद उसे अदालत में पेश किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कन्नौज में ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा:हादसे में बहन गंभीर घायल, मंदिर दर्शन कर लौट रहे थे घर
    Next Article
    चोलापुर शहीद स्मारक का बदलेगा स्वरूप:सांसद वीरेंद्र सिंह ने DM को लिखा पत्र, लगेगी तोप; फहराएगा ऊंचा तिरंगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment