Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में शादी का झांसा देकर रेप...अश्लील वीडियो बनाई:शादी के बाद भी ससुराल ने नहीं अपनाया, 35 लाख दहेज नहीं लाने पर पत्नी को ठुकराया

    1 hour ago

    2

    0

    सहारनपुर में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और फिर ब्लैकमेल करने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता ने एसएसपी को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि आरोपी युवक ने पहले प्रेमजाल में फंसाया, फिर नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बनाकर लंबे समय तक उसका शोषण करता रहा। बाद में शादी के बाद भी ससुराल पक्ष ने उसे अपनाने से इनकार कर दिया और 35 लाख रुपए दहेज की मांग रख दी। पीड़िता की तहरीर पर महिला थाना में मुकदमा दर्ज हुआ है। थाना जनकपुरी क्षेत्र की रहने वाली एक विवाहिता ने बताया कि उसकी मुलाकात अभिलाष चंचल से एक शादी समारोह में हुई थी। बातचीत के बाद दोनों के बीच संपर्क बढ़ा। आरोपी ने प्यार का इजहार कर शादी का दबाव बनाया, लेकिन पीड़िता ने परिवार की सहमति की बात कही। परिवार के मना करने पर भी आरोपी उसे लगातार मिलने के लिए मजबूर करता रहा। पीड़िता का आरोप है कि 17 जुलाई 2020 को आरोपी ने जन्मदिन के बहाने उसे घंटाघर स्थित एक होटल में बुलाया। वहां केक और कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे बेहोश कर दिया और दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने अश्लील वीडियो और फोटो भी बना लिए। होश आने पर विरोध करने पर आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी दी। डर के कारण पीड़िता करीब एक साल तक शोषण सहती रही। इस दौरान वह शादी का दबाव बनाती रही। बाद में आरोपी की बैंक में नौकरी लगने के बाद उसने शादी के लिए हामी भरी। 14 अक्टूबर 2021 को आर्य समाज मंदिर में दोनों ने विवाह कर लिया, लेकिन आरोपी के माता-पिता ने उसे बहू के रूप में स्वीकार नहीं किया और घर में घुसने तक नहीं दिया। पीड़िता का कहना है कि शादी के बाद भी आरोपी उसे मायके में छोड़कर चला गया और टालमटोल करता रहा। जब उसने विवाह पंजीकरण और साथ रखने की बात कही तो ससुराल पक्ष ने 35 लाख रुपए दहेज की मांग रख दी। मांग पूरी न होने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़िता ने बताया कि पहले महिला थाने में शिकायत की गई थी, जहां समझौते के बाद कार्रवाई नहीं हुई। लेकिन बाद में फिर से ससुराल पक्ष ने मुकरते हुए उसे रखने से इनकार कर दिया। अब उसने एसएसपी से शिकायत कर आरोपी अभिलाष चंचल, उसकी मां गीता और पिता आत्माराम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता ने कहा कि आरोपियों की हरकतों से उसका जीवन बर्बाद हो गया है और वह मानसिक रूप से बेहद परेशान है। फिलहाल मामले में पुलिस की ओर से जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बदायूं में एक साल के बच्चे का अपहरण:जयमाल देखने गई मां लौटी तो बच्चा गायब, मां बोली- 5 मिनट के लिए गई थी, तभी बेटा ले गए
    Next Article
    अलीगढ़ में विधवा को होटल में बंधक बनाकर किया रेप:पहचान छिपाकर प्रेम जाल में फंसाया, भागने पर सड़क पर पीटा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment