Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में संस्कृतिग्राम सांस्कृतिक केंद्र का शुभारंभ:उभरते कलाकारों को मिलेगा मंच, लोक कलाओं का होगा संरक्षण

    2 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर में कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से "संस्कृतिग्राम सांस्कृतिक केंद्र" की शाखा का शुभारंभ किया गया। मंगलवार दोपहर रोडीज़ 5 और बिग बॉस सीजन-2 के विजेता आशुतोष कौशिक ने इसका उद्घाटन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कला प्रेमी, अभिभावक, विद्यार्थी और गणमान्य लोग मौजूद रहे। केंद्र के संस्थापक अभि धीमान ने बताया कि यह केंद्र सांस्कृतिक परिधि संस्था के तहत स्थापित किया गया है। यहां नृत्य, संगीत, नाट्य, योग और फिल्म निर्माण जैसी विभिन्न कला विधाओं का प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को रचनात्मक मंच प्रदान करना और लोक एवं पारंपरिक कलाओं का संरक्षण व संवर्धन करना है। अंतर्राष्ट्रीय योग गुरु विशाल शर्मा ने कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने योग के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए योग को दिनचर्या का हिस्सा बनाना आवश्यक है। उन्होंने युवाओं से नियमित योग करने और मानसिक व शारीरिक संतुलन बनाए रखने की अपील की। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और गणेश वंदना से हुआ। इसके बाद प्रतिभागियों ने योग नृत्य और लोक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं, जिन्होंने दर्शकों का मन मोह लिया और कार्यक्रम में उत्साह का माहौल बना रहा। इस अवसर पर संस्था के संरक्षक केके गर्ग एवं पवन शर्मा, अध्यक्ष विनोद धीमान, उपाध्यक्ष योगेश धीमान, साहित्यकार राजीव उपाध्याय ‘यायावर’, समाजसेवी निशी राज जैन, प्रधानाचार्या श्रीमती शोभा सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे। विक्रांत पुंडीर, प्रीति जांगड़ा, योगेश गोविले, स्वाति सैनी, हिमांशु, वंश और आकाश जैसे प्रतिभागियों ने भी अपनी प्रस्तुतियां दीं। यह केंद्र क्षेत्र के कला प्रेमियों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल साबित हो सकता है, जो प्रतिभाओं को मंच देने के साथ-साथ सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने में भी अहम भूमिका निभाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में पिकअप ने बाइक सवार को मारी टक्कर:दवाई लेने जा रहे बहजोई के रहने वाले ग्रामीण की मौत
    Next Article
    कांग्रेस कार्यकर्ताओं का स्मार्ट मीटर के विरोध में प्रदर्शन:कैंट बिजली घर पर योजना वापस लेने की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment