Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में रविदास की प्रतिमा स्थापित करने पर बवाल:विवादित जमीन पर रखी जा रही थी प्रतिमा, अफसर हटाने पहुंचे तो ईंट फेंकी, नकुड़ में घंटों हंगामा

    2 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर में नकुड़ क्षेत्र के गांव साहबामाजरा में शुक्रवार को उस समय तनाव की स्थिति बन गई जब कोर्ट में विचाराधीन एक विवादित भूमि पर अनुसूचित जाति के लोगों द्वारा संत रविदास की प्रतिमा स्थापित कर दी गई। इस कदम से दूसरे पक्ष के लोगों में रोष फैल गया और मामला प्रशासन तक पहुंच गया। शिकायत मिलने पर पुलिस जब मौके पर पहुंची और प्रतिमा हटाने का प्रयास किया, तो विरोध तेज हो गया और हंगामे की स्थिति उत्पन्न हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव में उक्त भूमि को लेकर करतार सिंह, जगदेव और राजेंद्र आदि पक्षों के बीच विवाद चल रहा है, जो फिलहाल कोर्ट में विचाराधीन है। गुरुवार रात अनुसूचित समाज के कुछ लोगों ने वहां संत रविदास की प्रतिमा स्थापित कर दी। शुक्रवार सुबह इसकी सूचना पुलिस को मिली, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया कि विवादित भूमि पर बिना अनुमति कोई धार्मिक या अन्य संरचना स्थापित नहीं की जा सकती। हालांकि, पुलिस की समझाइश का कोई असर नहीं हुआ और मौके पर मौजूद लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते माहौल गरमा गया और हंगामा बढ़ने लगा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम सुरेंद्र कुमार, सीओ रूची गुप्ता और तहसीलदार प्रियंक सिंह सहित राजस्व विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। इसके साथ ही रामपुर मनिहारान, तीतरो और सरसावा थानों से अतिरिक्त पुलिस बल भी बुलाया गया। जब प्रशासन ने प्रतिमा हटाने की कार्रवाई शुरू की, तो महिलाओं समेत कई लोगों ने इसका विरोध करते हुए जमकर हंगामा किया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। तनावपूर्ण माहौल के बीच किसी अज्ञात युवक द्वारा पुलिस टीम पर ईंट फेंक दी गई, जिसमें एसडीएम, सीओ और अन्य कर्मचारी बाल-बाल बच गए। इस घटना के बाद प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए स्थिति को नियंत्रित किया और प्रतिमा को विवादित स्थल से हटा दिया। एसडीएम सुरेंद्र कुमार ने बताया कि प्रतिमा को पूरे सम्मान के साथ हटाकर नजदीकी मंदिर में सुरक्षित रखवा दिया गया है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कोर्ट में मामला विचाराधीन होने के कारण किसी भी पक्ष को बिना अनुमति कोई निर्माण या स्थापना करने की इजाजत नहीं है। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी में युवक ने सुसाइड किया:नशे में जहर खाया, तबीयत बिगड़ने पर मां से बोला- बचो लो
    Next Article
    नोएडा फेज-2 के इंस्पेक्टर और सिपाही सस्पेंड:स्ट्राइक की जानकारी नहीं दी थी, कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने कहा- लापरवाही बर्दाश्त नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment