Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में पीड़ित परिवार कलक्ट्रेट पहुंचा:दबंगों पर घर में तोड़फोड़ और जानलेवा हमले का आरोप, DM से सुरक्षा की गुहार

    2 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम हसनपुर दरा निवासी हुस्नी पत्नी मौहम्मद हनीफ ने सोमवार को डीएम को एक प्रार्थना पत्र सौंपा है। उन्होंने गांव के कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित परिवार का आरोप है कि विपक्षीगण दबंग और भू-माफिया प्रवृत्ति के हैं, जो उन्हें और उनके परिवार को लगातार परेशान कर रहे हैं। हुस्नी के अनुसार, आरोपियों ने हाल ही में उनके घर पर हमला किया था। इस दौरान घर के बाहर खड़े ऑटो और ई-रिक्शा में तोड़फोड़ की गई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि हमलावरों ने उनके परिवार के सदस्यों पर जानलेवा हमला किया, जिसमें कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। महिला ने बताया कि उन्होंने इस घटना की शिकायत थाना कोतवाली देहात और एसएसपी से भी की थी। हालांकि, अब तक आरोपियों के खिलाफ कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है। पीड़िता का आरोप है कि विपक्षीगण उन्हें लगातार धमका रहे हैं, जिससे वे अपने घर में रहने से भी डर रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि जब भी वे घर जाने का प्रयास करती हैं, तो उन पर ईंट-पत्थरों से हमला किया जाता है। हुस्नी ने डीएम से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए। उन्होंने अपने परिवार के लिए सुरक्षा भी मांगी है। पीड़िता ने अनुरोध किया है कि पुलिस बल के साथ उन्हें उनके घर तक पहुंचाया जाए, ताकि वे सुरक्षित रह सकें। महिला ने जानकारी दी कि घटना से संबंधित वीडियो और तस्वीरें उनके पास मौजूद हैं, जिन्हें साक्ष्य के तौर पर प्रस्तुत किया जा सकता है। उन्होंने यह भी अनुरोध किया है कि मामले की जांच किसी अन्य थाने से कराई जाए, ताकि निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित हो सके। इस संबंध में प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि शिकायत प्राप्त हो गई है और जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बागपत चीनी मिल विवाद में पलटा मामला:किसान और कर्मचारी मुख्य गन्ना अधिकारी के समर्थन में उतरे, आरोपों को बताया निराधार
    Next Article
    संभल में गैस सिलेंडर 8-10 दिन देरी से मिल रहे:उपभोक्ता परेशान, चाट विक्रेता कोयला भट्टी पर लौटे; अधिकारी बोले- कोई दिक्कत नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment