Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़:गौकशी के आरोपी के पैर में लगी गोली, साथी अरेस्ट; बाइक से भाग रहे थे

    2 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर में पुलिस की बदमाश से मुठभेड़ हो गई। दिनदहाड़े मुठभेड़ में एक गोकश के पैर में गोली लग गई। जिससे वो घायल हो गया। पुलिस में उसे अरेस्ट कर लिया है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा, गौकशी के उपकरण और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है। मामला थाना बेहट का है। सीओ बेहट एसएन वैभव पांडेय ने बताया कि 26 अप्रैल 2026 को जसमौर-शाकंभरी मार्ग पर चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक बाइक से आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन वह घबराकर बाइक मोड़कर चड्ढा फार्म हाउस की ओर भागने लगा। शक गहराने पर पुलिस टीम ने उसका पीछा किया। कुछ दूरी पर तेज रफ्तार के कारण आरोपी की बाइक फिसल गई। पुलिस टीम के नजदीक पहुंचने पर आरोपी ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई, जो आरोपी के पैर में लगी। इसके बाद उसे मौके पर ही दबोच लिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान इंतजार पुत्र पीरू निवासी पथरवा, थाना बेहट के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक वह पहले से गौकशी के एक मामले में वांछित चल रहा था। घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके कब्जे से .315 बोर का अवैध तमंचा, गौकशी करने के उपकरण और मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हस्तिनापुर सीट पर सपा के प्रभुदयाल वाल्मीकि पहली पसंद:भाजपा से अमल खटीक, बसपा से अरुण कुमार पसंदीदा उम्मीदवार, राज्यमंत्री का क्या हुआ जानिए
    Next Article
    डिबाई सीट पर सपा से भगवान शर्मा पहली पसंद:बसपा से अजय कुमार पसंदीदा उम्मीदवार, विधायक का क्या हुआ जानिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment