Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में जनगणना 2027 की स्व-गणना 7 मई से:नागरिकों से ऑनलाइन जानकारी दर्ज करने और सहयोग की अपील

    2 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर में भारत सरकार की जनगणना 2027 की तैयारियां तेज हो गई हैं। बुधवार को जिला जनगणना अधिकारी एवं अपर जिला अधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सलिल कुमार के कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में अधिकारियों ने जनगणना के पहले चरण की विस्तृत जानकारी दी। इस बार जनगणना प्रक्रिया में स्व-गणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) की नई व्यवस्था लागू की गई है, जिससे नागरिक खुद अपनी जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे। अधिकारियों के अनुसार, स्व-गणना की प्रक्रिया 7 मई से 21 मई 2026 तक चलेगी। इसके लिए नागरिकों को निर्धारित पोर्टल पर मोबाइल नंबर के माध्यम से पंजीकरण करना होगा। ओटीपी सत्यापन के बाद उन्हें लगभग 33 प्रश्नों का उत्तर देना होगा। प्रक्रिया पूरी होने पर 12 अंकों की एक विशेष अल्फान्यूमेरिक आईडी जनरेट होगी, जिसे सुरक्षित रखना अनिवार्य होगा। इसके बाद जनगणना का पहला चरण, यानी मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना, 22 मई से 20 जून 2026 तक चलेगा। इस दौरान प्रगणक घर-घर जाकर नागरिकों द्वारा दी गई जानकारी का सत्यापन करेंगे। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि इस चरण में केवल आवासीय स्थिति, सुविधाओं और परिवार से जुड़ी मूलभूत जानकारी एकत्र की जाएगी। वास्तविक जनसंख्या गणना और जातीय जनगणना का कार्य दूसरे चरण में फरवरी 2027 में किया जाएगा। प्रेस वार्ता में बताया गया कि जनगणना अधिनियम 1948 के तहत सभी नागरिकों के लिए सही जानकारी देना अनिवार्य है। गलत जानकारी देने या सहयोग न करने की स्थिति में कानूनी कार्रवाई का भी प्रावधान है। अधिकारियों ने बताया कि जनगणना के दौरान घर, परिवार, पेयजल, शौचालय, बिजली, इंटरनेट, वाहन और मोबाइल जैसी सुविधाओं से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे, जो विकास योजनाओं के लिए महत्वपूर्ण आधार बनेंगे। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस राष्ट्रीय कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लें और स्व-गणना के माध्यम से प्रक्रिया को सरल और सटीक बनाएं। साथ ही, जिन लोगों को डिजिटल माध्यम में कठिनाई है, उनके लिए कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के जरिए भी सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। जनगणना को देश के विकास की आधारशिला बताते हुए अधिकारियों ने कहा कि यह प्रक्रिया योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और संसाधनों के न्यायसंगत वितरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नगर आयुक्त बनते एक्शन मोड में दिखे अजय जैन:बोले- खामियों को जल्द सुधारा जाए, जानिए नगर आयुक्त का विजन
    Next Article
    प्रयागराज के ज्वाला देवी कॉलेज में छात्र संसद का गठन:121 छात्र जनप्रतिनिधियों को दिलाई गई शपथ, महापौर रहे मुख्य अतिथि

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment