Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में जमीन विवाद में युवती से मारपीट:परिवार ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया, SSP से मदद मांगी

    7 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर के थाना गंगोह क्षेत्र के गांव बिलासपुर में ग्राम समाज की जमीन को लेकर विवाद हो गया है। एक युवती ने आरोप लगाया है कि दबंगों ने न केवल जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की,बल्कि उसके साथ मारपीट और छेड़छाड़ भी की। पीड़िता ने सोमवार को SSP को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता शिवानी कश्यप के अनुसार, हाल ही में 18 अप्रैल को दोपहर के समय वह घर पर अकेली थी।उसके माता-पिता नकुड़ तहसील में तहसील दिवस पर गए हुए थे। इसी दौरान गांव के कुछ लोग फावड़ा,गैंती और सरिया जैसे हथियारों के साथ खसरा नंबर 365 की जमीन पर कब्जा करने पहुंच गए। जब शिवानी ने इसका विरोध किया,तो आरोपियों ने उसे गालियां देते हुए बुरी तरह पीटा। पीड़िता का आरोप है कि कुछ देर बाद आरोपी दोबारा उसके घर पहुंचे। उन्होंने घर पर ईंट-पत्थर फेंके और फिर जबरन घर में घुस गए। आरोपियों ने शिवानी को बाल पकड़कर घसीटा,उसके कपड़े फाड़े और बदनीयती से छेड़छाड़ की। इस दौरान उसे गंभीर चोटें आईं। शोर सुनकर राहगीरों और बाद में पहुंचे परिजनों ने किसी तरह उसे बचाया। पीड़िता के पिता भोपाल सिंह कश्यप ने बताया कि गांव के दबंग लोग लंबे समय से उनकी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि 2022 में भी उन पर जानलेवा हमला हो चुका है,जिसका मुकदमा कोर्ट में विचाराधीन है। भोपाल सिंह कश्यप ने यह भी दावा किया कि कुछ प्रभावशाली लोगों का आरोपियों को संरक्षण प्राप्त है। परिवार का कहना है कि घटना के बाद उन्होंने स्थानीय पुलिस से शिकायत की,लेकिन थाना स्तर पर न तो उनकी रिपोर्ट दर्ज की गई और न ही पीड़िता का मेडिकल कराया गया। पुलिस की इस कथित निष्क्रियता से आहत होकर, पीड़ित परिवार ने एसएसपी से न्याय और उचित कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित परिवार ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपियों द्वारा उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने तथा झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी दी जा रही है।उन्होंने अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने, मामले की निष्पक्ष जांच कराने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फिरोजाबाद रोड पर वैन-कार की टक्कर, कार पलटी:हादसे में युवक घायल, वाहन क्षतिग्रस्त; मौके पर भीड़ जमा
    Next Article
    एमराॅल्ड बिल्डिंग में आग, 9 वीं मंजिल में लोग फंसे:लिफ्ट से किया रेस्क्यू, रोबोट ने आग बुझाई, कानपुर में फायर टीम का मॉकड्रिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment