Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फिरोजाबाद रोड पर वैन-कार की टक्कर, कार पलटी:हादसे में युवक घायल, वाहन क्षतिग्रस्त; मौके पर भीड़ जमा

    9 hours ago

    1

    0

    फिरोजाबाद। फिरोजाबाद रोड पर दोपहर 3 बजे एक तेज रफ्तार वैन ने गली से हाईवे की ओर मुड़ रही कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इस हादसे में कार सवार युवक घायल हो गया और कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार कई फीट तक घिसटती हुई सड़क पर पलट गई। कार पलटते ही आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके की ओर दौड़ पड़े। स्थानीय लोगों ने तुरंत कार के अंदर फंसे युवक को बाहर निकाला। युवक को मामूली चोटें आईं। लोगों ने घायल को संभाला और बाद में पलटी हुई कार को सीधा किया। हादसे में कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घायल कार सवार की पहचान सरवर पुत्र आरिफ निवासी क्वारसी, अलीगढ़ के रूप में हुई है। वैन चालक शिवम पुत्र मेहंदी लाल निवासी किशन नगर कॉलोनी, टूंडला बताया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। कुछ देर बाद थाना पुलिस भी घटनास्थल पर आई और दोनों वाहनों को सड़क किनारे कराकर यातायात सामान्य कराया। पुलिस ने दोनों पक्षों से घटना की जानकारी ली। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि यदि कार की रफ्तार थोड़ी और अधिक होती, तो हादसा गंभीर हो सकता था। गनीमत रही कि युवक को मामूली चोटें ही आईं। बाद में दोनों पक्षों के बीच आपसी बातचीत हुई और मामला समझौते के जरिए निपटा लिया गया। किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस को तहरीर नहीं दी गई। पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता होने के बाद आगे कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से पिता की मौत:आगरा के गंगोह में हुआ हादसा, कच्चे हिस्से में उछलकर गिरा पांच साल का बच्चा
    Next Article
    सहारनपुर में जमीन विवाद में युवती से मारपीट:परिवार ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया, SSP से मदद मांगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment