Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में घर के बाहर खड़ी कार में लगी आग,VIDEO:बोनट जलकर राख, पुलिस जांच में जुटी

    6 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर के नागल थाना क्षेत्र के नन्हेड़ा बुड्ढाखेड़ा गांव में बीती रात घर के बाहर खड़ी एक कार में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह जलकर राख हो गया। वाहन मालिक ने अज्ञात लोगों पर जानबूझकर आग लगाने का आरोप लगाया है, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी सलमान ने अपनी कार रोजाना की तरह घर के बाहर खड़ी की थी और सोने चले गए थे। देर रात करीब डेढ़ बजे एक राहगीर ने उन्हें जगाकर बताया कि उनकी कार में आग लगी हुई है। बाहर आकर सलमान ने देखा कि कार के अगले हिस्से से आग की तेज लपटें उठ रही थीं। घटना की सूचना मिलते ही परिवार के अन्य सदस्य भी मौके पर पहुंच गए। सभी ने मिलकर पानी और अन्य उपलब्ध संसाधनों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका था। कार मालिक सलमान का आरोप है कि यह कोई सामान्य घटना नहीं है, बल्कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने जानबूझकर उनकी कार में आग लगाई है। उन्होंने इस संबंध में स्थानीय थाने में तहरीर देकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। घटना की सूचना मिलने पर नागल थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। इसके लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और यह भी जांच की जा रही है कि कहीं यह किसी शरारती तत्व की करतूत तो नहीं है। फिलहाल, इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। पीड़ित परिवार पुलिस कार्रवाई और न्याय की उम्मीद कर रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर-सागर हाईवे पर पेट्रोल पंपों पर अलग-अलग स्थिति:कहीं सूखा टैंक, कहीं भरपूर स्टॉक; बिना हेलमेट भी मिल रहा पेट्रोल
    Next Article
    गोरखपुर में पेड़ से लटका मिला युवक का शव:पनियरा में परिजनों ने प्रेम प्रसंग में हत्या का आरोप लगाया, जांच जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment