Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में पेड़ से लटका मिला युवक का शव:पनियरा में परिजनों ने प्रेम प्रसंग में हत्या का आरोप लगाया, जांच जारी

    2 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर के धर्मशाला इलाके में शुक्रवार को एक 22 वर्षीय युवक का शव पोखरे के पास पेड़ से लटका मिला था । मृतक की पहचान पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेनीगंज निवासी अखिलेश सिंह पुत्र अयोध्या सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों के अनुसार, अखिलेश दो भाइयों में छोटा था। उसका बड़ा भाई अभिषेक सिंह (25) अविवाहित है। अखिलेश पेशे से इलेक्ट्रीशियन था और सिनेमा हॉल में लाइट लगाने का काम करता था। उसकी बहन सुलेखा सिंह ने बताया कि अखिलेश 24 मार्च की रात उनके घर चारगांवा के कमला नगर आया था। 25 मार्च को वह घर पर ही रहा। 26 मार्च की रात करीब 8 बजे खाना खाने के बाद वह टहलने के लिए निकला, लेकिन अपना मोबाइल घर पर ही छोड़ गया था। 24 घंटे पहले दर्ज हुई थी गुमशुदगी की रिपोर्ट आधे घंटे तक वापस न लौटने पर परिजन चिंतित हो गए। बहन सुलेखा और जीजा राजन (पासपोर्ट ऑफिस कर्मचारी) ने रात में ही उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद 27 मार्च को पुलिस थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। उसी दिन दोपहर करीब 3 बजे पुलिस ने परिजनों को एक युवक का शव मिलने की सूचना दी। मौके पर पहुंचकर परिजनों ने शव की पहचान अखिलेश के रूप में की। गुलरिहा क्षेत्र में हुई थी बहन की शादी जानकारी के अनुसार, अखिलेश के बहन की शादी गुलरिहा क्षेत्र में हुई है। वह कुछ दिन पहले बहन के घर आया था। अखिलेश की शादी अभी नहीं हुई थी। इसी बीच शुक्रवार सुबह उसका शव धर्मशाला के बौलिया रेलवे कालोनी के पास स्थित मछली मंडी के बगल में पोखरे के किनारे एक पेड़ में फंदे से लटका मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पुलिस पहुंची तो एक कपड़े के फंदे से उसका शव लटक रहा था, उसका एक पैर जमीन को छू रहा था तो दूसरा पैर थोड़ा ऊपर था। बहन और बहनोई से पूछताछ जारी घटना स्थल को देख स्थानीय लोगों ने हत्या कर शव लटकाए जाने आरोप लगाया। सीओ गोरखनाथ रवि सिंह ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। युवक की पहचान होने के बाद परिजनों को सूचना दे दी गई है। बहन और बहनोई से भी पूछताछ की जा रही है कि वह उनके घर से कब निकला, क्या कहकर निकला और कहां जाने के लिए निकला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा। इसके बाद ही पुलिस विधिक कार्रवाई करेगी। प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका मृतक की बहनों सुलेखा, कुमकुम सिंह, श्वेता सिंह और पिता अयोध्या सिंह ने पुलिस को नामजद तहरीर दी है। उन्होंने प्रेम प्रसंग के चलते हत्या की आशंका जताई है। सीओ गोरखनाथ रवि कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है और आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में घर के बाहर खड़ी कार में लगी आग,VIDEO:बोनट जलकर राख, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    बिठूर में रंगदारी न देने पर ट्रक चालक पर फायरिंग:तीन नामजद समेत कई अज्ञात पर मुकदमा दर्ज, रात 1 बजे हुई घटना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment