Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में एसएसपी ने 75 पुलिसकर्मियों को किया लाइन हाजिर:21 थानों के हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल पर हुई कार्रवाई, एक को भी नहीं भेजा

    2 hours ago

    2

    0

    सहारनपुर में कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से एसएसपी अभिनंदन ने सख्त कदम उठाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। एसएसपी ने 21 थानों में तैनात 75 हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल को तत्काल प्रभाव से पुलिस लाइन भेज दिया है। इस कार्रवाई से कर्मियों के बीच हलचल तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई लापरवाही और कार्य में ढिलाई बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ की गई है। एसएसपी अभिनंदन ने कहा कि कानून व्यवस्था से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को अपनी जिम्मेदारियों के प्रति सजग रहने के निर्देश दिए हैं। एक साथ इतनी बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किए जाने से पूरे विभाग में अनुशासन का कड़ा संदेश गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आने वाले दिनों में और भी समीक्षा की जाएगी और कार्यप्रणाली में सुधार न होने पर आगे भी कार्रवाई संभव है। पढ़िए…पूरी लिस्ट
    Click here to Read more
    Prev Article
    हापुड़ मे तिरपाल बनाने की फैक्ट्री में लगी आग:शॉर्ट सर्किट से 20 लाख का नुकसान, दमकल ने कड़ी मशक्कत कर आग पर पाया काबू
    Next Article
    गोरखपुर में 2.31 लाख नए मतदाता जुड़ेंगे:SIR की सुनवाई पूरी, 9.99 लाख वोटरों के दस्तावेजों का सत्यापन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment