Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में बूंदाबांदी में हुई अलविदा जुमा की नमाज:आज चांद रात, कल मनाई जाएगी ईद, रोजेदारों ने मांगी देश की खुशहाली की दुआ

    1 hour ago

    2

    0

    सहारनपुर में मुकद्दस रमजान माह का पांचवां और अंतिम जुमा (अलविदा जुमा) शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। इस बार रमजान में पांच जुमे पड़ने के कारण इस आखिरी जुमे का विशेष महत्व रहा। आज चांद रात है और चांद दिखने के बाद कल ईद का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया जाएगा। बारिश के बावजूद शहर की सभी प्रमुख मस्जिदों में बड़ी संख्या में रोजेदारों ने जुमा की नमाज अदा की। उन्होंने देश की तरक्की, खुशहाली और अमन-चैन के लिए दुआएं मांगीं। नमाज के दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा और मस्जिदों के बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। सिटी मजिस्ट्रेट कुलदीप सिंह और एसपी सिटी व्योम बिंदल ने पैदल गश्त कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और लोगों से शांति व भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की। दोनों अधिकारियों ने सभी को ईद की अग्रिम शुभकामनाएं भी दीं। शहर की जामा मस्जिद में कारी अरशद गोरा ने जुमा की नमाज अदा कराई। नमाज से पहले अपनी तकरीर में उन्होंने चांद रात के महत्व पर प्रकाश डाला। कारी अरशद गोरा ने इसे इनाम और रहमत की रात बताते हुए कहा कि इस रात अल्लाह अपने बंदों पर विशेष कृपा करते हैं। उन्होंने लोगों से इस मुबारक रात में अधिक से अधिक इबादत करने, दुआ मांगने और जरूरतमंदों की मदद करने की अपील की। कारी अरशद गोरा ने सदका और फितरा के महत्व पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि ईद से पहले हर सक्षम मुसलमान को फितरा अदा करना चाहिए, ताकि गरीब और जरूरतमंद लोग भी ईद की खुशियों में शामिल हो सकें। प्रशासन ने अपील की है कि ईद की नमाज शासन की गाइडलाइन के अनुसार ही अदा की जाए। किसी भी व्यक्ति को सड़कों पर नमाज पढ़ने की अनुमति नहीं है। प्रशासन ने सभी से कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने का भी आग्रह किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलरामपुर में अलविदा की नमाज़ अदा:रमजान के आखिरी जुमे पर मस्जिदों में उमड़ी भीड़, अमन-चैन के लिए दुआ में उठे हाथ
    Next Article
    उन्नाव में बारिश से तापमान गिरा:कटी सरसों को लेकर किसान चिंतित, फसल नुकसान की आशंका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment