Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में भावाधस भारत की बैठक:अम्बेडकर जयंती की तैयारियों पर हुई विस्तृत चर्चा, स्वामी चन्द्रपाल अनार्य को श्रद्धांजलि

    3 hours ago

    2

    0

    सहारनपुर में भावाधस भारत की एक महत्वपूर्ण बैठक राष्ट्रीय संचालक वीर श्रेष्ठ अजय बिरला की अध्यक्षता में आर प्लाजा होटल में आयोजित की गई। रविवार को हुई इस बैठक में पंजाब, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में आगामी बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती को भव्य रूप से मनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में विभिन्न राज्यों में होने वाले अंबेडकर जयंती कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई और उनकी तैयारियों का जायजा लिया गया। संगठन ने इन आयोजनों को सफल बनाने के लिए विस्तृत योजना बनाई। जानकारी दी गई कि 5 अप्रैल को रुड़की में वाल्मीकि सम्मेलन एवं अंबेडकर जयंती कार्यक्रम आयोजित होगा। इसके अतिरिक्त, 12 अप्रैल को पंजाब के जालंधर (धीना) में ब्रह्मलीन धर्मगुरु परमपूजनीय प्रभु ऋषि नाथ रत्नाकर महाराज जी का प्रकाश पर्व एवं जयंती समारोह मनाया जाएगा। सहारनपुर से इन आयोजनों में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया। सभा की शुरुआत भगवान वाल्मीकि महाराज के पावन मूल मंत्र ‘मुक्ति माला’ के साथ हुई। इसके उपरांत, ब्रह्मलीन वीरोत्तम स्वामी चन्द्रपाल अनार्य, जो भावाधस भारत के सर्वोच्च निर्देशक थे, की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर उत्तराखंड सरकार के सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य वीर विनय प्रताप सिंह का सहारनपुर जिला संगठन द्वारा शाल और गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया। बैठक में मुख्य रूप से राजेश उचिया (केंद्रीय सदस्य), डॉ. दिनेश कल्याण (प्रदेश प्रभारी उत्तर प्रदेश), वीर गौरव पुहाल (प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश), आनंद बिरला (मंडल प्रमुख सहारनपुर), जुगनू चौहान (मंडल कोषाध्यक्ष), गौरव चौहान (जिला अध्यक्ष), सचिन सौदाई (जिला उपाध्यक्ष), रजत डबराल (जिला महामंत्री), सचिन छाछर, आनंद चनालिया और प्रिंस भुमबक सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी पदाधिकारियों ने आगामी आयोजनों को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    युवती ने की आत्महत्या, भाई ने बोला- दहेज हत्या हुई:उन्नाव में युवक पर मानसिक प्रताड़ना और दहेज मांगने का आरोप
    Next Article
    रायबरेली में निर्माणाधीन भवन में मजदूर की मौत:काम करते समय 11 केवी लाइन की चपेट में आया, परिवार के सदस्यों को गहरा सदमा लगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment