Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रायबरेली में निर्माणाधीन भवन में मजदूर की मौत:काम करते समय 11 केवी लाइन की चपेट में आया, परिवार के सदस्यों को गहरा सदमा लगा

    3 hours ago

    2

    0

    रायबरेली के लालगंज कोतवाली क्षेत्र के सुहाई बाग मोहल्ला में रविवार को एक मजदूर की करंट लगने से मौत हो गई। वह एक निर्माणाधीन भवन की छत पर काम कर रहा था। मृतक की पहचान कुम्भडौरा गांव निवासी 50 वर्षीय विजय कुमार पुत्र राम अवतार के रूप में हुई है। काम के दौरान, कंक्रीट से भरा एक तसला छत के ऊपर से गुजर रही 11 केवी बिजली लाइन से छू गया। बिजली का झटका लगते ही मजदूर जल उठा और झटके के साथ पास के खेत में नीचे जा गिरा। साथी मजदूरों ने तुरंत उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी है। इस हादसे के बाद मृतक विजय कुमार की पत्नी ज्ञानवती और उनके बेटे रोहित व मोहित सहित परिवार के सदस्यों को गहरा सदमा लगा है। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया मामला संज्ञान में है मामले की जांच करवाई जा रही है
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में भावाधस भारत की बैठक:अम्बेडकर जयंती की तैयारियों पर हुई विस्तृत चर्चा, स्वामी चन्द्रपाल अनार्य को श्रद्धांजलि
    Next Article
    बुलंदशहर में हनुमान जन्मोत्सव पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम:26 शोभायात्राएं, 36 कार्यक्रम; 37 संवेदनशील स्थान चिन्हित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment