Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में भैंस के विवाद पर चली ताबड़तोड़ गोलियां:सौदे पर शुरु हुई बहस में 12 बदमाशों ने किया हमला, मची अफरा-तफरी

    4 hours ago

    2

    0

    सहारनपुर में पशु पैठ में शुक्रवार सुबह करीब 9 भैंस की खरीद-फरोख्त को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट और ताबड़तोड़ गोलियां चली। घटना के समय मौजूद लोगों ने बताया कि करीब एक दर्जन हथियारबंद लोग अचानक पहुंचे और हवाई फायरिंग करने लगे, जिससे व्यापारी और खरीदार जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। पीड़ित व्यापारी ने आरोप लगाया कि उस पर जानलेवा हमला किया गया, हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। देखिए घटना से जुड़ी तस्वीरें… जानिए पूरा मामला… यह मामला गंगोह के बुढ़ाखेड़ा मार्ग पर धलापड़ा निवासी पशु व्यापारी आशरीन और अंबैहटा पीर निवासी नदीम के पक्ष के बीच भैंस के सौदे को लेकर पहले कहासुनी हुई थी। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर एक पक्ष के लोगों ने आशरीन के साथ मारपीट की और तमंचों से फायरिंग कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जैसे ही फायरिंग शुरू हुई, मंडी में मौजूद व्यापारी और खरीदार जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। कुछ ही पलों में पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। हालांकि, गनीमत रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। जानलेवा हमले का आरोप पीड़ित आशरीन ने आरोप लगाया कि करीब एक दर्जन बदमाश उसे जान से मारने के इरादे से आए थे। उन्होंने बताया कि आरोपी हथियारों से लैस थे और उन्होंने अचानक हमला कर दिया। आशरीन ने किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान बचाई और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पशु व्यापारी हाशरीन के अनुसार, पिछले सप्ताह भी पशु पैठ में अदनान नामक व्यक्ति के साथ भैंस के लेन-देन को लेकर विवाद हुआ था, जो मारपीट तक पहुंच गया था। इस मामले में उन्होंने पहले ही कोतवाली में तहरीर दी थी। शुक्रवार को वही विवाद फिर से भड़क गया। पुलिस ने संभाली स्थिति घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। पुलिस ने घटनास्थल से फायरिंग में इस्तेमाल हुए खोखे बरामद कर लिए हैं। कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि फायरिंग की सूचना पर तुरंत कार्रवाई की गई है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पीड़ित पक्ष की ओर से लिखित तहरीर प्राप्त हुई है। तहरीर के हिसाब से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फतेहपुर में भाजपा नेता पर केस दर्ज:रेप के मुख्य आरोपी की मदद करने का है आरोप, 10 हजार रुपए दिए थे
    Next Article
    अमरोहा में ऑटो-डंपर की टक्कर, चालक समेत दो की मौत:मेरठ मंडी से लौटते समय हुआ हादसा, अंगूर उतारकर लौट रहे थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment