Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फतेहपुर में भाजपा नेता पर केस दर्ज:रेप के मुख्य आरोपी की मदद करने का है आरोप, 10 हजार रुपए दिए थे

    2 hours ago

    2

    0

    उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक युवती से दरिंदगी के मामले में नया मोड़ आया है। इस घटना के मुख्य फरार आरोपी बबलू सिंगरौर की मदद करने के आरोप में भाजपा नेता जुगेश सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। यह घटना 25 अप्रैल को खागा कोतवाली क्षेत्र के जंगल में हुई थी। आरोपियों ने मंगेतर के सामने युवती को रोका, उसके साथ मारपीट की और फिर कथित तौर पर दरिंदगी की। इस मामले में दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि मुख्य आरोपी बबलू सिंगरौर घटना के बाद से फरार है। पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है। खागा कोतवाली में तैनात दरोगा जय प्रकाश सिंह की तहरीर पर भाजपा नेता जुगेश सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि जुगेश सिंह ने फरार आरोपी बबलू सिंगरौर को भागने में मदद करने के इरादे से ऑनलाइन माध्यम से 10 हजार रुपये उपलब्ध कराए। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है और जुगेश सिंह की भूमिका की पड़ताल की जा रही है। घटना के बाद से विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता पीड़ित परिवार से मिलने लगातार आ रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पार्लर में फंदे से लटकता मिला संचालिका का शव:संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, पुलिस से जांच की मांग
    Next Article
    सहारनपुर में भैंस के विवाद पर चली ताबड़तोड़ गोलियां:सौदे पर शुरु हुई बहस में 12 बदमाशों ने किया हमला, मची अफरा-तफरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment