Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में 752 करोड़ 76 लाख का बजट पास:निगम बोर्ड में सर्वसम्मति से मुहर, गांवों और विकास कार्यों पर खास फोकस

    18 hours ago

    2

    0

    सहारनपुर नगर निगम बोर्ड की बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 752 करोड़ 76 लाख 37 हजार रुपए का बजट सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। महापौर डॉ. अजय सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह बजट कार्यकारिणी द्वारा पहले पारित 738 करोड़ 48 लाख 57 हजार रुपए के प्रस्तावित बजट से 14 करोड़ 27 लाख 80 हजार रुपए अधिक है। बैठक के दौरान प्रदेश सरकार से पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना के तहत ढमोला नदी की सफाई के लिए करीब 10 करोड़ रुपए स्वीकृत कराने पर महापौर का आभार जताया गया। सदन में मौजूद पार्षदों ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच इस कार्य को शहर के लिए अहम बताते हुए कहा कि इससे बड़ी आबादी को राहत मिलेगी। लेखाधिकारी मनोज त्रिपाठी ने संशोधित बजट पेश करते हुए बताया कि निर्माण विभाग में 14 करोड़ 27 लाख 80 हजार रुपये की बढ़ोतरी के कारण कुल बजट में वृद्धि हुई है। इसी मद में ढमोला नदी (शाकुंभरी विहार से ग्राम पिंजौरा तक) की सफाई और निर्माण कार्य के लिए स्वीकृत करीब 10 करोड़ रुपये भी शामिल हैं। उन्होंने जानकारी दी कि इस राशि की पहली किश्त के रूप में करीब 5 करोड़ रुपये जिलाधिकारी कोष में पहुंच चुके हैं, जिन्हें सोमवार को नगर निगम कोष में स्थानांतरित किया जाएगा। बजट में 32 गांवों के विकास के लिए 6 करोड़ रुपये का अलग प्रावधान किया गया है। इसके अलावा अंत्येष्टि स्थलों के विकास के लिए 2 करोड़ रुपये और विकास निधि के रूप में 12 करोड़ रुपये रखे गए हैं। बजट के अलावा सदन में आठ अन्य प्रस्ताव भी सर्वसम्मति से पारित किए गए। प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य और गैराज विभाग के कार्यों व बजट को अलग-अलग करने का निर्णय लिया गया। महानगर के विभिन्न श्मशान घाटों में निर्माण कार्यों को भी सदन की मंजूरी मिल गई। वहीं, बेहट रोड स्थित निगम की बस पार्किंग के शुल्क में 10 प्रतिशत वृद्धि करते हुए नवंबर 2025 से सितंबर 2026 तक 1 लाख 58 हजार 400 रुपये प्रतिमाह की अस्थायी स्वीकृति दी गई। इसके अलावा स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत बने सीनियर सिटीजन केयर सेंटर के संचालन के लिए सीनियर सिटीजन वेल्फेयर सोसायटी को पांच वर्ष के लिए आवंटन का प्रस्ताव भी पास हुआ। शुल्क निर्धारण का अधिकार महापौर को दिया गया है। बैठक में पार्षदों के सवालों पर महापौर डॉ. अजय सिंह और नगरायुक्त शिपू गिरि ने जवाब देते हुए स्थिति स्पष्ट की। बैठक का संचालन सहायक नगरायुक्त जेपी यादव ने किया, जबकि सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। विभागों के लिए आवंटित बजट जलकल विभाग: 59 करोड़ 20 लाख रुपये निर्माण विभाग: 284 करोड़ 15 लाख रुपये स्वास्थ्य विभाग: 21 करोड़ 30 लाख रुपये गौशाला: 8 करोड़ 25 लाख रुपये उद्यान: 6 करोड़ 18 लाख रुपये पथ प्रकाश: 18 करोड़ 7 लाख रुपये आठ प्रस्ताव भी पास, कई अहम फैसले
    Click here to Read more
    Prev Article
    सफलता के लिए डिग्री नहीं, कौशल और विजन जरूरी:प्रोफेसर बोले- व्यावहारिक ज्ञान का महत्व, मानवीय संवेदना और रचनात्मक सोच जरूरी
    Next Article
    नोएडा में 28वीं मंजिल से गिरकर बीटेक छात्रा की मौत:बस्ती की रहने वाली थी, हादसे का कारण तलाश रही पुलिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment