Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में 2 इंस्पेक्टर और 28 दरोगा के ट्रांसफर:कई बने चौकी प्रभारी, सदर बाजार के इंस्पेक्टर को पुलिस लाइन भेजा गया

    2 hours ago

    2

    0

    सहारनपुर में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के लिए पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। एसएसपी अभिनंदन ने सख्त कदम उठाते हुए 2 इंस्पेक्टर और 28 सब-इंस्पेक्टरों के तबादले कर दिए हैं। इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हलचल मच गई है। अधिकारियों के मुताबिक यह बदलाव जमीनी स्तर पर पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया है। तबादलों के तहत इंस्पेक्टर बीरबल सिंह को सदर बाजार से पुलिस लाइन भेजा गया है। वहीं इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार को साइबर थाने से हटाकर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। सब-इंस्पेक्टर स्तर पर अमरीश कुमार, संदीप अधाना, विनय कुमार, ललित कुमार, देवेंद्रपाल सिंह तोमर, सौरभ यादव, बलराम सिंह, विमल कुमार सैनी और भीमप्रकाश समेत कई नाम शामिल हैं। इनमें से कई को चौकी प्रभारी बनाकर नई तैनाती दी गई है। महत्वपूर्ण चौकियों पर नई पोस्टिंग तबादलों के तहत काशीराम, निर्यात निगम, भायला, टीपी नगर, घलौली, मल्हीपुर, शाहजहांपुर और खानकाह जैसी प्रमुख चौकियों पर नए प्रभारी तैनात किए गए हैं। आशीष कुमार को पिलखनी चौकी, विपिन कुमार को रामनगर चौकी, संजय कुमार राणा को गांगनौली चौकी, पंकज मिश्रा को कटहेरा-द्वितीय, सुधीर कुमार को कटहेरा-प्रथम और नरेश कुमार को बादशाही बाग चौकी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा सचिन त्यागी को पुलिस लाइन, राकेश पंवार को बड़कला चौकी, मशकूर अली को फतेहपुर थाना, करनपाल सिंह को गंगोह थाना और अतुल कुमार को गागलहेड़ी थाना में तैनात किया गया है। तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश एसएसपी अभिनंदन ने सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने साफ कहा है कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस विभाग में हुए इस बड़े फेरबदल को सहारनपुर में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में सरसों के तेल का टैंकर पलटा:लोग डिब्बों में भरकर ले गए, सीने में दर्द के बाद चालक ने खोया नियंत्रण
    Next Article
    ताजमहल-तेजोमहालय मामले में सुनवाई टली:9 जुलाई को होगी अगली सुनवाई, जलाभिषेक की अनुमति की थी मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment