Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में 100% रहा ICSE का रिजल्ट:10वीं में देवांश और 12वीं में मयंक अव्वल, तीनों स्कूलों का अच्छा प्रदर्शन

    14 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर में ICSE बोर्ड का परिणाम इस बार पूरी तरह शानदार रहा। जिले के तीनों स्कूलों का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा और एक भी छात्र फेल नहीं हुआ। गुरुवार को जारी हुए 10वीं और 12वीं के नतीजों में छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया, जिससे स्कूलों और घरों में खुशी का माहौल है। दसवीं कक्षा में देवांश सिंघल ने 96.06 प्रतिशत अंक हासिल कर जिला टॉप किया। वहीं 12वीं कक्षा में मयंक चौधरी ने 96.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में पहला स्थान हासिल किया। खास बात यह रही कि दोनों टॉपर सहारनपुर पब्लिक स्कूल के ही छात्र हैं। सहारनपुर पब्लिक स्कूल के सभी छात्र पास सहारनपुर पब्लिक स्कूल में 10वीं के कुल 52 छात्र पंजीकृत थे और सभी पास हुए। इस स्कूल में दूसरे स्थान पर तुषार सिंघल रहे, जिन्होंने 92.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए, जबकि मानवी चौधरी 91.4 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। 12वीं में इस स्कूल के 45 छात्रों ने परीक्षा दी थी और सभी सफल रहे। यहां दूसरे स्थान पर दिव्यांशी जैन (95.75 प्रतिशत) और तीसरे स्थान पर अक्षिता सैनी (93.25 प्रतिशत) रहीं। जिले में इंटरमीडिएट का यही एक ICSE स्कूल होने के कारण यही तीनों छात्र जिला टॉप-3 में शामिल रहे। इंफेंट जीसस स्कूल का प्रदर्शन भी शानदार रहा। यहां 10वीं के 74 छात्र परीक्षा में शामिल हुए और सभी उत्तीर्ण हुए। नगीन सुगरा और प्रक्षाली जैन ने 94.4 प्रतिशत अंक के साथ स्कूल में संयुक्त रूप से पहला स्थान प्राप्त किया और जिले में दूसरे स्थान पर रहीं। प्रणव वत्स ने 93.6 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल में दूसरा और जिले में तीसरा स्थान पाया। वैभव ने 91.8 प्रतिशत अंक के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं, गागलहेड़ी स्थित लॉर्ड कृष्णा स्कूल, जो इस वर्ष नया ICSE स्कूल बना है, उसने भी पहले ही साल में 100 प्रतिशत रिजल्ट दिया। यहां 20 छात्रों ने 10वीं की परीक्षा दी और सभी पास हुए। विप्रा धीमान ने 87 प्रतिशत के साथ पहला, विशेष प्रकाश ने 83 प्रतिशत के साथ दूसरा और परिधि ने 80 प्रतिशत के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एटा में वृक्षारोपण अभियान पर सख्ती:DM ने लापरवाही से बचने के दिए निर्देश, गंगा संरक्षण में खानापूर्ति नहीं चलेगी
    Next Article
    सोनभद्र व्यापार संगठन के पदाधिकारी डीएम से मिले:वेयरहाउसिंग और पर्यटन विकास की संभावनाएं बताईं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment