Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संगठन मजबूत करने के लिए भाजपा का प्लान:मेरठ में कार्यसमिति बैठक में बूथ सत्यापन और प्रशिक्षण शिविर पर जोर

    1 hour ago

    1

    0

    मेरठ में बागपत रोड स्थित हरमन सिटी में भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय कार्यालय में मंगलवार को भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन विस्तार, बूथ सत्यापन और आगामी प्रशिक्षण शिविर को लेकर रणनीति तय की गई। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं बुलंदशहर सहकारी बैंक चेयरमैन डीके शर्मा ने कहा कि जिला कार्यसमिति की बैठक हर माह नियमित रूप से आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि मई माह में दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण शिविर आयोजित होगा, जिसमें कार्यकर्ताओं को ‘पंच परिवर्तन’ और सामाजिक समरसता का संदेश दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर ही सशक्त और विकसित भारत का निर्माण संभव है। प्रशिक्षण शिविर में पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी भाव जागरण, आत्मनिर्भरता, कुटुंब प्रबोधन और नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूकता जैसे विषयों पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जाएगा। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी मानसिंह गोस्वामी ने बताया कि जिले के 1620 बूथों पर भौतिक सत्यापन के लिए मंडल प्रवासियों की नियुक्ति की गई है। उन्होंने कहा कि संगठनात्मक विस्तार के साथ सेवा भाव, अंत्योदय आधारित विकास और ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना को मजबूत किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष हरवीर सिंह पाल ने की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अपने आचरण में सदाचार अपनाएं और सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं। साथ ही उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार जताया। बैठक का संचालन जिला महामंत्री भंवर सिंह तोमर ने किया। इस अवसर पर कई पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शिक्षामित्रों का मानदेय बढ़ा, सोनभद्र में सम्मान समारोह:सरकार ने 10 हजार से 18 हजार किया प्रतिमाह मानदेय का सौंपा चेक
    Next Article
    डिजिटल जनगणना, बरेली में 7 मई से खुद भरें डेटा:डीएम ने की अपील, ​22 मई से घर-घर आएगी टीम, पोर्टल पर पंजीकरण कर SE-ID पाना अनिवार्य

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment