Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शिक्षामित्रों का मानदेय बढ़ा, सोनभद्र में सम्मान समारोह:सरकार ने 10 हजार से 18 हजार किया प्रतिमाह मानदेय का सौंपा चेक

    1 hour ago

    1

    0

    सोनभद्र कलेक्ट्रेट सभागार में शिक्षामित्रों के सम्मान समारोह और बढ़े हुए मानदेय वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के सभी शिक्षामित्रों का मानदेय 10 हजार रुपए से बढ़ाकर 18 हजार रुपे प्रतिमाह कर दिया है। जिला प्रशासन ने मानदेय वृद्धि के उपलक्ष्य में जनपद के सभी कार्यरत शिक्षामित्रों को शुभकामनाएं देने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव कुमार गौड़ थे। उन्होंने कहा कि सरकार ने हमेशा स्कूली शिक्षा को मजबूत करने का प्रयास किया है। इसी क्रम में कार्यरत सभी शिक्षकों को पांच लाख रुपये का मुफ्त स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध कराया जा रहा है। मंत्री ने बताया कि शिक्षामित्रों का मानदेय भी बढ़ाया गया है। उन्होंने समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए अंतिम पायदान के बच्चों को निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने में शिक्षामित्रों और अनुदेशकों के योगदान की सराहना की। इस अवसर पर सदर विधायक भूपेश चौबे ने जनपद के सभी शिक्षामित्रों को शुभकामनाएं दीं। घोरावल विधानसभा के विधायक डॉ. अनिल कुमार मौर्य ने मानदेय वृद्धि के लिए सरकार की इस योजना की सराहना की। सदर विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि शिक्षक समाज का दर्पण होता है और शिक्षामित्र शिक्षा व्यवस्था की मजबूत कड़ी हैं। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने बताया कि प्रदेश सरकार ने विद्यालयों में स्मार्ट क्लास, विद्यालयों के सौंदर्यीकरण और शिक्षामित्रों के मानदेय में वृद्धि जैसे उल्लेखनीय कदम उठाए हैं, जिससे शिक्षा व्यवस्था की गुणवत्ता में सुधार हुआ है। इस दौरान पांच उत्कृष्ट शिक्षामित्रों को सम्मानित किया गया और उन्हें प्रतीकात्मक रूप से बढ़े हुए मानदेय का चेक प्रदान किया गया। कार्यक्रम के अंत में, सभी अतिथियों और जनपद के अधिकारियों ने बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा लगाए गए विभिन्न शिक्षक अधिगम सामग्री (TLM) स्टालों का अवलोकन किया और उनके कार्यों की सराहना की। इस कार्यक्रम में सोनभद्र के मुख्य विकास अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित शिक्षक, शिक्षामित्र और शिक्षक संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में लोक अदालत का 9 मई को आयोजन:रैली के जरिए जागरूक किया गया, परिवारिक, बैंक और चालान मामलों का होगा समाधान
    Next Article
    संगठन मजबूत करने के लिए भाजपा का प्लान:मेरठ में कार्यसमिति बैठक में बूथ सत्यापन और प्रशिक्षण शिविर पर जोर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment